एक्सप्लोरर

Happy Birthday Arshad Warsi: माता-पिता बचपन में दुनिया से चले गए तो अरशद वारसी को करनी पड़ी थी सेल्समैन की नौकरी, ऐसे बने एक्टर

Happy Birthday Arshad Warsi: अरशद वारसी बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की है. तो चलिए आज उनके बर्थडे के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें.

Happy Birthday Arshad Warsi: अरशद वारसी आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म 'काश' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने 1993 में आई फिल्म 'रूप की रानी चोरो का राजा' का एक गाना भी कोरियोग्राफ किया, लेकिन अरशद की किस्मत में बेहतरीन एक्टर बनना लिखा था. लिहाजा 1996 में उन्हें एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म मिल ही गई. इस फिल्म का नाम था 'तेरे मेरे सपने'. इसके बाद अरशद ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

हालांकि अरशद वारसी के यहां तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था. जब अरशद की उम्र काफी कम थी उसी समय उनके माता-पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया. अरशद पहले बोर्डिंग स्कूल में रहा करते थे, लेकिन पिता के चले जाने के बाद 10वीं के बाद ही उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा और सेल्समैन की नौकरी करनी पड़ी. तो चलिए आज उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जानते हैं.

  • अगर आप अरशद वारसी का पूरा नाम न जानते हों तो बता दें उनका पूरा नाम अरशद हुसैन वारसी है.
  • अरशद वारसी के पिता फिल्म इंडस्ट्री में जाने माने असिसटेंट म्यूजिक डायरेक्टर और हारमोनियम प्लेयर अहमद अली खान थे. अहमद यानी आशिक खान सूफी संत वारिस अली शाह के फॉलोअर थे. लिहाजा अरशद के पिता ने अपने डेडिकेशन के चलते अपने नाम खान हटाकर वारिसी सरनेम को अपना लिया.
  • अरशद ने 14 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था. उनके पिता को कैंसर था जिस वजह से अरशद जब कम उम्र के थे तभी वो चल बसे. इसके 2 साल बाद उन्होंने अपनी मां को खो दिया.
  • अरशद वारसी ने अपना पूरा बचपन हॉस्टल में गुजारा, बचपन में दो-दो साल बाद उनके पैरेंट्स उन्हें लेने जाया करते थे. जिसकी वजह से अरशद खासा दुखी रहते थे.
  • बचपन में अरशद वारसी जिमनास्ट बनना चाहते थे. एक दफा उन्हें दो ब्रिटिश लोगों ने जिम्नास्ट बनाने के लिए ऑफर किया, लेकिन उनके पिता ने उन्हें परमिशन नहीं दी. जिस वजह से वो अपने माता-पिता से इतने नाराज हुए कि फिर कभी उनसे मिलने नहीं गए.
  • अरशद पहले बड़े बंगले में रहा करते थे, लेकिन उनके पिता की मौत के बाद उनके दिन बदल गए. उनका बंगला उनके हाथ से चला गया और उन्हें एक कमरे के फ्लैट में शिफ्ट होना पड़ा.
  • पिता के चले जाने के बाद अरशद के लिए दो वक्त का गुजारा भी मुश्किल हो गया. ऐसे में उन्हें 10वीं की पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ी. 
  • अरशद ने दो वक्त का गुजारा करने के लिए और अपनी मां के इलाज के लिए सेल्समैन का काम करना शुरू कर दिया था. जिसकी एवज में उन्हें कुछ पैसे मिल जाया करते थे.
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर के अलावा अरशद वारसी बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं. उन्होंने बहुत से डांस नंबर्स कोरियोग्राफ किए हैं इसके अलावा उन्होंने ऑसम नाम से एक डांस ग्रुप भी बनाया था.
  • अरशद दो बच्चों के पिता हैं, जेके वारसी और जेन वारसी. उनकी शादी मारिया गोरेट्टी से हुई है. अरशद की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. दरअसल अरशद मारिया से एक कॉलेज फेस्ट में मिले थे. जहां अरशद जज और मारिया कंटेस्टेंट थीं. यहीं पर अरशद को मारिया से प्यार हो गया और फिर दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली.


 यह भी पढ़ें: KKBKKJ: सलमान खान को खुश करने के लिए अब्दु रोजिक करने जा रहे हैं ये कारनामा, जानकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget