एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

वैंकूवर में पंजाबी शख्स ने गुरु रंधावा को मारा था घूंसा, लगे चार टांके, अब सामने आई हमले की पूरी सच्चाई

कनाडा के वैंकूवर में कंसर्ट हॉल से निकलते वक्त गुरु रंधावा पर हुए हमले के मामले में अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के मैनेजमेंट का बयान सामने आ गया है. गुरु के इंस्टाग्राम पर हमले के घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी गई है.

नई दिल्ली: कनाडा के वैंकूवर में कंसर्ट थिएटर से बाहर निकलते वक्त पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर हुए हमले पर अब सिंगर के मैनेजमेंट की ओर से बयान जारी किया गया है. इंस्टाग्राम पर गुरु रंधावा की एक तस्वीर के साथ लंबे पोस्ट के ज़रिए पूरे वाकये की जानकारी दी गई है और ये भी बताया गया है कि गुरु अब भारत वापस आ गए हैं.

इंस्टाग्राम पोस्ट में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए लिखा गया, “यूएसए-कनाडा के कामयाब टूर और दाएं पलक पर चार टांके के साथ गुरु (रंधावा) भारत लौट आए हैं. ये घटना 28 जुलाई को वैंकूवर में उस वक्त हुई, जब गुरु ने एक पंजाबी शख्स से कहा कि वो स्टेज पर न आए, क्योंकि वो ऑडियंस के लिए परफॉर्म कर रहे हैं. लेकिन वो शख्स बार बार स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करता रहा और फिर अचानक उसने बैकस्टेज में सभी लोगों से झगड़ा करना शुरू कर दिया.”

वैंकूवर में पंजाबी शख्स ने गुरु रंधावा को मारा था घूंसा, लगे चार टांके, अब सामने आई हमले की पूरी सच्चाई (तस्वीर: सोशल मीडिया)

पोस्ट में बताया गया है कि वो लोकल प्रमोटर सुरिंदर संघेरा की पहचान का था. लोकल प्रमोटर ने उस शख्स को शो के दौरान बाहर भेज दिया था. लेकिन आखिर में जब गुरु ने अपना शो खत्म किया और स्टेज से उतरने लगे, तो वो पंजाबी शख्स वापस आया और उसने गुरु के चेहरे पर एक जोरदार घूंसा मारा. घूंसा लगने की वजह से उसी वक्त गुरु के पलक के ऊपर माथे से खून बहने लगा. इसके बाद गुरु एक बार फिर स्टेज पर चले गए और उन्होंने दर्शकों को अपनी चोट दिखाई.

 

View this post on Instagram
 

Guru is back in India with four stitches on his right eyebrow and mega successful USA/Canada tour. The incident happened on 28th July in Vancouver when Guru told one punjabi man not to come on stage while he was performing for the audience. That man was trying to come on stage again and again and then he started fighting with everyone backstage. He was known to the local promoter Surinder Sanghera who sent him away during the show. But at the end when Guru finished the show and was leaving the stage, that punjabi man came and hit him hard on his face with a punch , because of which Guru started bleeding on the spot from his forehead above eyebrow and went back to stage and showed it to the audience. That man was with few others and whosoever tried to stopped them, they were punching them and then they all ran away. Guru is home now feeling safe in India. And he said he won’t ever perform in Canada for the rest of his life. Guru Said , his Guru Nanak Dev ji has saved him and prayed to Waheguru to give that man a good sense of understanding what to do and what not to. Your love and support is all we need always. Thanks Management Guru Randhawa

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa) on

पोस्ट के मुताबिक, “वो शख्स कुछ और लोगों के साथ था और जो भी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था, वो लोग सभी को मार रहे थे. बाद में सभी वहां से फरार हो गए.”

गुरु रंधावा के मैनेजमेंट के मुताबिक वो अब घर पर हैं और भारत में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पोस्ट में ये भी लिखा गया है कि गुरु ने साफ कर दिया है कि वो अब अपनी ज़िंदगी में कभी भी कनाडा में परफॉर्म नहीं करेंगे.

कब कब कहां था गुरु रंधावा का कंसर्ट?

सोशल मीडिया पर भी गुरु रंधावा के इस कंसर्ट के वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं. आपको बता दें कि गुरू रंधावा अपनी टीम के साथ 'सेंसशनल टूर' पर हैं. उनका ये कंसर्ट टूर 12 जुलाई को हॉस्टन से शुरू हुआ था और वैंकूवर में इस टूर का आखिरी कंसर्ट था, जहां उन पर हमला हुआ.

28 जुलाई को वैंकूवर में हुए लाइव कंसर्ट से पहले गुरु रंधावा ने 26 जुलाई को दाल्लास, 24 जुलाई को टोरंटो, 21 जुलाई को अटलांटा, 20 जुलाई को न्यू जर्सी, 19 जुलाई को शिकागो, 14 जुलाई को एडमोंटन, 13 जुलाई को सैन जोस और 12 जुलाई को हॉस्टन में अपना लाइव शो किया था.

गुरु रंधावा मशहूर पंजाबी सिंगर हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी कई गाने गाए हैं. उनके हिट गानों में सूट सूट, पटोला, बन जा तू मेरी रानी, हाइ रेटेड गबरू और इशारे तेरे जैसे कई गाने शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डब्बू मलिक की स्पेशल पोस्ट, लता मंगेशकर और आशा भोसले के रिकॉर्डिंग सेशंस में शामिल होने को किया याद
डब्बू मलिक की स्पेशल पोस्ट, लता मंगेशकर और आशा भोसले के रिकॉर्डिंग सेशंस में शामिल होने को किया याद
Raja Shivaji BO Day 4 Live: पहले मंडे भी गर्दा उड़ा रही 'राजा शिवाजी'! 5 बजे तक कलेक्शन 35 करोड़ के पार
पहले मंडे भी गर्दा उड़ा रही 'राजा शिवाजी'! 5 बजे तक कलेक्शन 35 करोड़ के पार
Dhurandhar 2 BO: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, बनी दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, बनी दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म
डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, 'जन्नत-2' के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार
डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, 'जन्नत-2' के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

वीडियोज

Bengal Election Result : BJP की TMC को बर्दाश्त नहीं..! | BJP vs TMC | Breaking News
West Bengal Result: काउंटिंग के बीच कई शहरों में हंगामा | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee
West Bengal Result: बंगाल में पहली बार भगवा राज? | Mamata | Vote Counting | BJP Vs TMC
West Bengal Result 2026: रुझानों में BJP की बमबम! | Mamata Banerjee | LIVE Vote Counting
West Bengal Election Result Vote Counting: बंगाल में बीजेपी की सरकार पक्की? | TMC Vs BJP | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Thalapathy Vijay Real Name: क्या है साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का असली नाम, जानें किस धर्म को मानते हैं वह?
क्या है साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का असली नाम, जानें किस धर्म को मानते हैं वह?
'आज बंगाल आजाद हो गया...खुल कर सांसें लेगा', बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर बोले सांसद रवि किशन
'आज बंगाल आजाद हो गया...खुल कर सांसें लेगा', बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर बोले सांसद रवि किशन
इस बॉलीवुड हीरोइन ने थलापति विजय की फिल्म से किया था डेब्यू, आज है ग्लोबल आइकन, करोड़ों की हैं मालकिन
इस बॉलीवुड हीरोइन ने थलापति विजय की फिल्म से किया था डेब्यू, आज है ग्लोबल आइकन, करोड़ों की हैं मालकिन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
एमएस धोनी पूरे IPL 2026 से हुए बाहर? CSK के दिग्गज पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
एमएस धोनी पूरे IPL 2026 से हुए बाहर? CSK के दिग्गज पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
बंगाल में बीजेपी की जीत से उत्साहित सतीश पूनिया बोले- अब तो डोनाल्ड ट्रंप को भी...
बंगाल में बीजेपी की जीत से उत्साहित सतीश पूनिया बोले- अब तो डोनाल्ड ट्रंप को भी...
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
Assembly Elections Result 2026: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
Embed widget