एक्सप्लोरर

Trailer Launch: आलिया से पूछा गया रणवीर-रणबीर में फर्क, मज़ाक में रणवीर बोले- एक थोड़ा ज्यादा एक कम स्पेशल है

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को लेकर पूछे गए सवाल पर आलिया ने कहा कि दोनों ही बेहतरीन इंसान हैं और दोनों उनके लिए बेहद खास हैं.

मुंबई: ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गली बॉय’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी, निर्देशक ज़ोया अख्तर और उनके भाई फरहान अख्तर भी मौजूद रहे. इस दौरान इन लोगों ने फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर, आलिया के साथ मस्ती करते भी नज़र आए.

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को लेकर पूछे गए सवाल पर आलिया ने कहा कि दोनों ही बेहतरीन इंसान हैं और दोनों उनके लिए बेहद खास हैं. उन्होंने कहा कि बस इतना अलग है कि एक के साथ वो ‘गली बॉय’ में काम कर रही हैं और एक साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में. आलिया के इतना कहते ही रणवीर ने मज़ाक करते हुए कहा कि एक थोड़ा ज्यादा स्पेशल है और एक थोड़ा कम.

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं. हाल ही में दोनों सितारे न्यूयॉर्क से नया साल मनाकर लौटे हैं. रणबीर का परिवार भी अक्सर आलिया के साथ नज़र आता है. हालांकि दोनों सितारे अपने रिश्ते पर खुलकर बात करने से बचते रहे हैं.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह ने रैप भी किया. उन्होंने स्टेज पर ओरिजिनल रैपर्स के साथ फिल्म में इस्तेमाल किए अपने रैप को सबके सामने करके दिखाया. रणवीर ने ये भी कहा कि जब उनसे इस फिल्म को करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फौरन हां कर दी.

उनके मुताबिक ये फिल्म बस वही कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैं इसी लिए पैदा हुआ ताकि ये फिल्म कर सकूं. रणवीर ने कहा कि ये मेरी फिल्म है कोई और करता तो मैं जलकर राख हो जाता. इस दौरान रणवीर ने ज़ोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की भी जमकर तारीफ की.

फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. जोया के साथ रणवीर सिंह की ये दूसरी फिल्म है इससे पहले वो फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भी साथ काम कर चुके हैं. फिल्म रणवीर एक ड्राइवर के बेटे के रोल में जो जेब से तो खाली है लेकिन उसके सपने काफी बड़े हैं.

'सिंबा' की कमाई पर रणवीर सिंह का रिएक्शन... 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन
'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की सक्सेस के बाद आएगी चौथी फिल्म? डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की सक्सेस के बाद आएगी चौथी फिल्म? डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
दुनियाभर में 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग करेगी 'जेलर 2', इन 7 फिल्मों को चटाएगी धूल
दुनियाभर में 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग करेगी 'जेलर 2', इन 7 फिल्मों को चटाएगी धूल
कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली का स्वरूप लेकर सड़क पर घूमीं, चाट वाले से मोमो मांगते हुए वीडियो पर बवाल
कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली का स्वरूप लेकर सड़क पर घूमीं, चाट वाले से मोमो मांगते हुए वीडियो पर बवाल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget