एक्सप्लोरर

Gully Boy Box office collection Day 1: इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी 'गली बॉय', जानें कलेक्शन

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने बताया है ये शानदार शुरुआत है. बिना छुट्टी वाले दिन किसी फिल्म की इतनी कमाई मायने रखती है.

Gully Boy Box office collection Day 1: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपेनिंग मिली है. वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई इस फिल्म को देखने पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने बताया है फिल्म ने पहले दिन 18.70 करोड़ की कमाई की है और ये शानदार शुरुआत है. बिना छुट्टी वाले दिन किसी फिल्म की इतनी कमाई मायने रखती है.

18 करोड़ की कमाई के साथ ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपेनर फिल्म बन गई है. इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के पास था जिसने पहले दिन 8.20 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन ये फिल्म उरी से बहुत आगे निकल गई है. ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3350 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिलेगा.  इस फिल्म को ज़ोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है. रणवीर और आलिया के अलावा इस फिल्म में विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं.

18 करोड़ की कमाई के साथ ये फिल्म रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई है.

यहां है रणवीर सिंह की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट-

Simmba – Rs. 20.72 cr Padmaavat – Rs. 19 cr Gully Boy – Rs. 18.70 cr Gunday – Rs. 16.12 cr Goliyon Ki Raasleela Ram-leela – Rs. 16 cr

इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिव्यू और रेटिंग मिला है. ये एक प्योर म्यूजिकल फिल्म है जो मुंबई के स्ट्रीट रैपर डिवाइन और नाजी की जिंदगी से प्रेरित है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए अपने रिव्यू में लिखा है, ''इसमें रणवीर और आलिया दोनों ने ही दमदार एक्टिंग की है. इनकी केमेस्ट्री शानदार है. इस फिल्म जिसमें प्यार है, ड्रामा है, इमोशन है. फिल्म स्लो होने के बावजूद पकड़ बनाए रखती है. स्ट्रीट रैपर्स को आपको करीब से जानने का मौका भी मिलेगा. और कहते हैं ना कि अंत भला तो सब भला. खत्म होते-होते आपका दिल जीत लेती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget