एक्सप्लोरर

Ground Zero Box Office Collection Day 3: ‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई में वीकेंड पर आई तेजी, फिर भी तीन दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, कैसे वसूलेगी बजट?

Ground Zero Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई में वीकेंड पर बेशक तेजी देखी गई लेकिन इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस निराशाजनक है.

Ground Zero Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की लेटेस्ट रिलीज, ‘ग्राउंड जीरो’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर खास बज नहीं था इसके चलते इसकी शुरूआत काफी ठंडी हुई. वहीं इसे बॉक्स ऑफिस पर पहले से धमाल मचा रहीं जाट और केसरी 2 से भी मुकाबला करना पड़ा. हालांकि वीकेंड पर ‘ग्राउंड जीरो’ ने तेजी दिखाई. चलिए जानते हैं इसने संडे को कितना कलेक्शन किया है.

‘ग्राउंड जीरो’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी ने एक बीएसएफ ऑफिसर नरेंद्र नाथ दुबे का किरदार निभाया है. ये फिल्म भी देशभक्ति से भरपूर है. हालांकि ‘ग्राउंड जीरो’ को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इसकी एक वजह ये भी है कि इसे जाट और केसरी 2 से मुकाबला करना पड़ रहा है. इन दोनों फिल्मों के आगे ‘ग्राउंड जीरो’ सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच नहीं पा रही है. हालांकि वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल भी आया. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘ग्राउंड जीरो’ ने रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ का कारोबार किया था.
  • वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 65.22 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 1.9 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ग्राउंड जीरो’ ने रिलीज के तीसरे दिन 2.15 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘ग्राउंड जीरो’ के तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब 5.20 करोड़ रुपये हो गया है.

‘ग्राउंड जीरो’ कैसे वसूल पाएगी लागत
‘ग्राउंड जीरो’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक है. वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो ये 50 करोड़ की लागत में बनी है और ये रिलीज के तीन दिनों में 5 करोड़ की कमाई ही कर पाई है. ‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसका अपना बजट तो दूर आधी लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है.

‘ग्राउंड जीरो’ स्टार कास्ट
तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्दशन में बनी ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म  साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिह ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म साल 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले के बाद की घटनाओं पर बेस्ड है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बीएसएसफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धुर दुबे ने आतंकी गाजी बाबा का खात्मा किया था.

ये भी पढ़ें:-Atul Kulkarni Visit Pahalgam: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कश्मीर घूमने गए अतुल कुलकर्णी, बोले- 'हमें आतंक को हराना है'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल संग मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल, डेटिंग की अफवाह
क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल संग मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल, डेटिंग की अफवाह
सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं
सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, जानें 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
Batwara 1947 Trailer: 'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget