एक्सप्लोरर

सरोज खान को याद कर इमोशनल हुए गोविंदा, कहा- मैं आपके साथ वो पहली मुलाकात कभी भूलता नहीं

सरोज खान 20 जून से मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती थीं. 3 जुलाई की देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 71 साल की थीं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को एक खास वीडियो शेयर कर श्रद्धांजलि दी है. गोविंदा वीडियो में काफी इमोशनल नज़र आए और उन्होंने दिवंगत कोरियोग्राफर की काफी तारीफ भी की. उन्होंने अपने पुराने दिनों को भी याद किया, जब उन्होंने सरोज खान से उन्हें डांस सिखाने के लिए कहा था.

गोविंदा ने वीडियो में कहा, "आदरणीय सरोज खान जी आज हमारे बीच नहीं रही. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे. खुदा से दुआ करता हूं कि वो आपको जन्नत नसीब कराए. मैं आपके साथ वो पहली मुलाकात कभी भूलता नहीं. मैं कह रहा था कि मैं आपसे डांस सीखना चाहचा हूं, पर मेरे पास पैसे नहीं है और आप बड़े प्रेम से कह गईं कि आएंगे तब दे देना."

गोविंदा ने आगे कहा, "आप जैसे अच्छे, सुविचार, सुसभ्य, सुसंगति वाले गुरुओं के माध्यम से ही, हम जैसे आम आदमी, गोविंद से निकलकर गोविंदा हो जाते हैं. अब ये अल्फाज़ों में बयान नहीं किया जा सकता."

20 जून को अस्पताल में हुई थीं भर्ती बता दें कि सरोज खान 20 जून से मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती थीं. उन्होंने सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसकी वजह से उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी हुआ था, हालांकि रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. लेकिन 3 जुलाई की देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 71 साल की थीं. मुंबई के मलाड में स्थत मलवानी में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

सरोज खान ने अपने चार दशक के लंबे फिल्मी सफर में लगभग दो हजार से ज्यादा गानों को कोरियाग्राफ किया. उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी एक्ट्रेस को डांस सिखाया और उन्हें कोरियाग्राफ किया. उन्हें बेस्ट कोरियाग्राफी के लिए तीन बार नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget