एक्सप्लोरर

अच्छे नेता मौजूद पर व्यवस्था में भ्रष्टाचार : रजनीकांत

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में अच्छे नेता मौजूद हैं, पर व्यवस्था में भ्रष्टाचार है. रजनीकांत ने चेन्नई में अपने फैंस की भीड़ को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि यह उनके राजनीति में आने का उपयुक्त समय नहीं है.

उन्होंने फैंस की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, "मेरा अपना पेशा है, अपना काम है. मेरी कुछ जिम्मेदारियां हैं और आपके पास भी अपने काम हैं. जाइये और अपने काम कीजिए. हम तब मिलेंगे जब जंग का समय होगा."

इससे पहले बुधवार को फैंस के साथ एक फोटो सेसन के बाद उन्होंने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा था, "अगर ईश्वर की मर्जी होगी तो मैं राजनीति में आऊंगा." अभिनेता ने साथ ही स्पष्ट किया कि वह राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ हैं, किसी नेता के नहीं.

उन्होंने कहा, "हमारे पास (एमके) स्टालिन, अंबुमणि (रामदास) और सीमन जैसे अच्छे नेता हैं. लेकिन जब राजनीतिक व्यवस्था ही खराब हो और लोकतंत्र में गिरावट आ गई हो तब हम क्या करें. इस व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत है और लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है. तभी यह देश फलेगा-फूलेगा."

तमिल न होने और एक बाहरी होने से जुड़ी आलोचनाओं को लेकर रजनीकांत ने कहा, "मैं 23 साल कर्नाटक में और 43 साल तमिलनाडु में रहा. हालांकि मैं कर्नाटक से एक मराठी के तौर पर आया था, लेकिन आप लोगों के प्यार और साथ ने मुझे पूरी तरह तमिल बना दिया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget