एक्सप्लोरर

Gadar: Ek Prem katha कल होगी फिर से थिएटर में रिलीज, Sunny Deol की इस फिल्म की एक टिकट पर दूसरा मिलेगा फ्री

Gadar: Ek Prem katha: सनी देओल- अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 9 जून को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी. फिल्म की एक टिकट खरीदने से दूसरा बिल्कुल मुफ्त मिलेगा.

Gadar: Ek Prem katha Ticket Offer: डायरेक्टर अनिल शर्मा की साल 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar: Ek Prem katha) 9 जून को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज को तैयार है. आपको बता दें कि फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' (Gadar 2), 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. पार्ट 2 के रिलीज होने से पहले फिल्म के मेकर्स ने पार्ट 1 को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया है. इसलिए अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो थिएटर में जाकर आप इस सुपरहिट फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं.

एक टिकट पर एक मुफ्त

सिर्फ इतना ही नहीं, ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर के प्रोड्यूसर्स ने फैसला लिया है कि 'गदर: एक प्रेम कथा' का फिल्म टिकट का दाम किसी भी थिएटर में 150रु से ज्यादा नहीं रखा जाएगा और साथ ही एक टिकट पर एक टिकट मुफ्त दिया जाएगा. इस तरह से एक आदमी सिर्फ 75रु में सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म को देख सकता है. सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया है कि फिल्म की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त मिलेगी.

View this post on Instagram
 
A post shared by Gadar (@gadarmovie_official)

9 जून को फिल्म का प्रीमियर

गौरतलब है कि 9 जून को फिल्म का प्रीमियर भी होगा, जिसमें फिल्म के कास्ट, क्रू के साथ उनके परिवार को भी न्योता दिया गया है. फिल्म में अमीषा पटेल के पिता का किरदार निभाने वाले दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी और गीतकार आनंद बख्शी के परिवार को भी फिल्म के प्रीमियर में बुलाया गया है.

सनी देओल ने शेयर किया 'गदर: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर

सनी देओल ने 26 मई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'गदर: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर शेयर किया था, जिसमें फिल्म के कुछ सीन्स देखने को मिलते हैं. जब तारा सिंह शकीना (अमीषा पटेल) वापस भारत लाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाता है. इस बीच अशरफ अली (अमरीश पुरी) से तारा सिंह की जोरदार बहस होती है. ट्रेलर देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं. कई लोगों का कहना है कि 'गदर' को थिएटर में देखने का उनका सपना पूरा होने वाला है.

View this post on Instagram
 
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

'गदर 2' की बात करें तो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरो पर है. फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा को यकीन है कि 'गदर: एक प्रेम कथा' को जैसा रिस्पॉन्स मिला था, 'गदर 2' को भी लोगों का वैसा ही प्यार मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

KKK 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में 'खतरनाक ट्विस्ट', जंगल में रहेंगे कंटेस्टेंट, इन 5 कारणों से रोहित शेट्टी का शो हो सकता है सुपरहिट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget