एक्सप्लोरर

Gadar 2 के डायरेक्टर ने नसीरुद्दीन शाह से की फिल्म देखने की विनती, बोले- 'मेरा दावा है बदल जाएगा स्टेटमेंट'

Anil Sharma On Naseeruddin Shah: गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने नसीरुद्दीन शाह के स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा है कि नसीर साहब को एक बार फिल्म देखनी चाहिए.

Gadar 2 Director Anil Sharma: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में सुपरहिट फिल्म गदर 2 और द कश्मीर फाइल्स को लेकर एक स्टेटमेंट  दिया था जो सुर्खियों में बना हुआ है. कई सेलेब्स ने उनके स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है. अब इस लिस्ट में गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी शामिल हो गए हैं. अनिल ने नसीरुद्दीन शाह से एक बार गदर 2 देखने की विनती की है.

अनिल शर्मा ने आजतक को दिए इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह के स्टेटमेंट के बारे में बात की. उन्होंने कहा- गदर 2 किसी देश या कम्यूनिटी के खिलाफ नहीं है. गदर और गदर 2 दोनों ही फिल्में देशभक्ति से भरी हुई हैं.

बदल लेंगे स्टेटमेंट 
अनिल शर्मा ने आगे कहा- गदर एक  प्रॉपर मसाला फिल्म है जिसे लोग सालों से देखते आ रहे हैं. डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें विश्वास है जब नसीरुद्दीन शाह एक बार फिल्म देख लेंगे तो अपना स्टेटमेंट बदल लेंगे. हालांकि अनिल को अभी भी लगता है कि नसीरुद्दीन इस तरह की चीजें नहीं कह सकते हैं.

नसीरुद्दीन की तारीफ की
अनिल ने आगे कहा- वह नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग के फैन रहे हैं. मैंने हमेशा फिल्में मसाला के उद्देश्य से बनाई हैं ना कि किसी पॉलिटिकल प्रौपेगेंडा की वजह से. नसीर साहब को खुद इस बारे में पता है.

नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जितनी jingoist फिल्में होंगी उतने ही पॉपुलर आप बनेंगे और ये ही इस देश में चल रहा है. लोग जो कर रहे हैं वो बहुत नुकसानदायक है. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स, द केरला स्टोरी और गदर 2 नहीं देखी है लेकिन उन्हें पता है कि ये किस बारे में है. 

गदर 2 के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म अब तक 516 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का अगला लक्ष्य 550 करोड़ का आंकड़ा पार करना है.

ये भी पढ़ें: डिलीवरी के चार महीने बाद ही कैसे इतनी फिट हो गईं Gauahar Khan, क्या है एक्ट्रेस के वेटलॉस का सीक्रेट, न्यू मॉम ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget