एक्सप्लोरर

Gadar 2 Advance Booking: 'गदर 2' की धुंआधार हो रही एडवांस बुकिंग, सनी देओल की फिल्म ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के रिकॉर्ड!

Gadar 2 Advance Booking: जहां बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं इसी बीच सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग देखने लायक है.

Gadar 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' के दूसरे पार्ट का इंतजार ऑडियंस 22 सालों से कर रही है. जो अब इसी महीने पूरा होने जा रहा है. फैंस तारा सिंह को उनके बेटे जीते को पाकिस्तान से वापस लाते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही लगाया जा सकता है. फिल्म को रिलीज होने में अभी 7 दिनों का वक्त है इससे पहले ही फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग चालू है.

इतनी हुई एडवांस बुकिंग
रविवार से सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. जहां 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने अपनी रिलीज के बाद अब तक 12,000 टिकट्स ही बेच पाई है और इससे पहले रिलीज हुई 'सत्यप्रेम की कथा' ने 9,800 टिकट्स ही बेची थीं वहीं 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग इसकी कुछ और ही कहान बयां कर रही है. इस फिल्म के अबतक मूवीमैक्स पर 1985 टिकट्स बेचे जा चुके हैं वहीं मिराज सिनेमा में अब तक फिल्म के 2500 टिकट बिक चुके हैं. वहीं सिनेपोलिस ने अब तक इस फिल्म के 3900 एडवांस टिकट बेच दिए हैं. ये आंकड़े तब हैं जब पीवीआर और आईनॉक्स ने अब तक इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं की है. 7 दिन पहले से ही इसकी तगड़ी एडवांस बुकिंग सारे प्रीडिक्शन से हटकर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

रिलीज के 7 दिन पहले ही पूरे सप्ताह के लिए फुल हुआ थिएटर
फिल्म की एडवांस बुकिंग देख डायरेक्टर अनिल शर्मा काफी खुश हैं. उन्होंने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'बस अभी बुक माई शो देखा. राज मंदिर जयपुर पूरे सप्ताह के लिए येलो है.. भगवान गदर 2 पर मेहरबान हैं, जबरदस्त बुकिंग हो रही है.. जबकि आईनॉक्स पीवीआर और अन्य मल्टीप्लेक्स में बुकिंग अभी तक खुली नहीं हैं.. आज शाम को खुलने जा रही है..धन्यवाद ऑडियंस'.'

इतनी हो सकती है पहले दिन की कमाई
गदर 2 की पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसकी ए़डवांस बुकिंग पहले से ही इसे एक सुपरहिट फिल्म बता रही है. खबरों की मानें तो ये फिल्म ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. वहीं कुछ लोगों के अनुसार ये फिल्म पहले दिन 30 करोड़ रुपए भी कमा सकती है. उम्मीदें हैं कि पठान के बाद ये साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Nitin Desai Death: कैसे हुई नितिन देसाई की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का गदर, पहले दी दिन वसूला 70% बजट
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
15 अगस्त पर 1 बजे तक 26 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget