एक्सप्लोरर

Gadar 2 में पाकिस्तानी अफसर बनना रूमी खान को पड़ा भारी, फैंस की भीड़ ने घेरा और फिर किया ये काम

Gadar 2: 'गदर 2' में रील लाइफ पाकिस्तानी अफसर बने रूमी खान के लिए मुश्किलें तब बढ़ गईं जब वो थिएटर में फिल्म देखने गए. यहां उन्हें भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा.

Rumi Khan Mobbed In Hometown: बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' बंपर कमाई कर रही है. इस फिल्म को लेकर सनी देओल खासी तारीफें बटोर रहे हैं. हालांकि फिल्म के ही कुछ एक्टर्स को मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है. हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल गदर 2 में रुमी खान ने एक पाकिस्तानी अफसर का रोल निभाया है. जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया. ऐसे में जब रूमी फिल्म देखने थिएटर में गए तो लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. जैसे तैसे वो थिएटर से बाहर तो निकल गए, लेकिन लोगों ने उनकी गाड़ी को नहीं छोड़ा और उसे डैमेज कर दिया.

जब लोगों की भीड़ ने कार को घेरकर शीशे पर मारा
सोर्सेस के हवाले से दी गई ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब रूमी खान मध्य प्रदेश अपने होमटाउन गए थे, तो वो वहां गदर 2 देखने भी गए. वहां फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी. रूमी को देखते ही लोग उनकी ओर बढ़ने लगे और उन्हें घेर लिया.

जिसके बाद किसी तरह रूमी खान फिल्म देखने के बाद किसी तरह भीड़ से निकलकर अपनी कार तक गए और उसमें बैट गए, लेकिन कुछ लोगों ने उनके कार के शीशे पर मारना शुरू कर दिया. रूमी खान तो सुरक्षित वापस आ गए, लेकिन उनकी गाड़ी में कई जगह स्क्रैच हो गए. जब रूमी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस घटना को बेहद डरावना बताया.

'लोग मेरे पीछे भाग रहे थे' - रूमी खान
इसी बातचीत में रूमी ने बताया, "ये बहुत ही डरावना था. मुझे लगता है कि लोग खुद को फिल्म से जोड़ते हैं और अपनी रिस्पांस देते हैं. मैंने फिल्म में एक विलेन का रोल निभाया है, और उन्होंने मुझे रियल में वैसा ही समझ लिया. मुझे ये भी अजीब लगता है कि अब भी, दर्शक ये समझने में असफल हो जाते हैं कि हम सिर्फ एक्टिंग करते हैं और ये एक रोल है. मैंने पहले भी कई फिल्मों और टीवी शो में एक्टिंग की है. मैंने कई स्थितियों का अनुभव किया है. फैंस मेरे पास पिक्चर्स क्लिक करवाने आते हैं और बहुत करीब आने की कोशिश करते हैं. मैं उनके प्यार का सम्मान करता हूं और उन्हें पिक्चर्स लेने की परमिशन देता हूं."

जब लोग रूमी को समझने लगे थे असली विलेन
रूमी ने आगे बताया, "लेकिन इस बार मैं सचमुच उलझन में था कि ये प्यार था या नफरत? कुछ लोगों ने तस्वीरें खींचने की कोशिश की और कुछ ने मुझे नेगेटिव रिएक्शन दिया, जैसे कि मैं असली विलेन हूं, जो पाकिस्तान से यहां भारत आया है. मैं इस सिचुएशन को समझ नहीं पा रहा था कि ये हो क्या रहा है. मैं अपनी कार तक आने में कामयाब रहा और वो लोग मेरे पीछे भागते रहे. मुझे चिंता थी कि किसी को चोट न पहुंचे. सौभाग्य से मेरी कार को छोड़कर सभी सुरक्षित थे. मैंने घर लौटने पर देखा की कार डैमेज हो गई थी, और उसपर कई स्क्रैच थे."

यह भी पढ़ें: RARKPK: शबाना आजमी और धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर 64 साल की इस एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'एज में क्या रखा है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget