एक्सप्लोरर

Friday Release: 'मिलन टॉकीज' में 'फोटोग्राफ' लेंगे 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर', देखने से पहले पढ़ें तीनों फिल्मों के क्विक रिव्यू

Friday Release: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं. फोटोग्राफ, मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर और मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर. फिल्म देखने जाने से पहले इन तीनों ही फिल्मों का क्विक रिव्यू यहां पढ़ें...

आज बॉक्स ऑफिस पर एक साथ तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं. तीनों ही फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. आज बॉक्स ऑफिस पर सान्या मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'फोटोग्राफ' रिलीज हो रही है. वहीं, इसके अलाना आज राकेश ओमप्रकाश मेहरा की मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर भी रिलीज हो रही है.

बॉक्स ऑफिस पर आज एक और फिल्म रिलीज हो रही तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित 'मिलन टॉकीज'. तीनों ही फिल्मों की कहानी एक दूसरे से बिल्कुल अलग है. अगर आप भी इस वीकेंड फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो आप फिल्म देखने जाने से पहले इन तीनों ही फिल्मों का क्विक रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं.

फोटोग्राफ 

निर्देशक रितेश बत्रा की ये फिल्म दो ऐसे अजनबी लोगों की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. समाज में उनका रहन-सहन सबकुछ बिल्कुल अलग है. नवाजुद्दीन एक फोटोग्राफर हैं और सान्या मल्होत्रा एक अकाउंट्स की स्टूडेंट हैं. दोनों की मुलाकात होती है दोनों एक दूसरे की ओर आकर्षित होने लगते हैं. फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है. कुछ ने फिल्म को एक अलग कहानी बताया है तो कुछ ने सेल्फी के जमाने में फोटोग्राफ को आउटडेटड बताया है. इससे पहले रितेश बत्रा साल 2013 में 'लंच बॉक्स' लेकर आए थे और इस फिल्म ने लोगों के दिलों को छू लिया था. रितेश बत्रा अपनी कहानी से आम लोगों से जुड़ने की कला की जानते हैं और इस फिल्म के साथ भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है.

मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर 

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' एक बेहद खास फिल्म है. फिल्म में गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली मां बेटे की ये कहानी यकीनन दिल को छू जाती है. फिल्म में स्लम इलाकों में रहने वाले लोगों और खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि स्लम एरिया में टॉयलेट्स नहीं होते जिसकी वजह से महिलाओं को रेल की पटरियों या खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है.

ऐसे में न जाने कितनी ही महिलाएं रेप का शिकार हो जाती हैं और उनकी पुकार कोई नहीं सुनता. रेप का शिकार हुईं सरगम (अंजलि पाटिल) का बेटा इस समस्या को देश के प्रधानमंत्री तक लेकर जाने का फैसला करता है. फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म एक ऐसे मुद्दे को उठाया गया है जो बेहद गंभीर है और इसके बारे में लोग बात करना ज्यादा पसंद नहीं करते.

मिलन टॉकीज

निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'मिलन टॉकीज' एक मजेदार फिल्म है. फिल्म में अली जफर, तिग्मांशु धूलिया, सिकंदर खेर , आशुतोष राणा और ऋचा सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी को मजेदार अंदाज में पिरोया गया है. इस जॉनर में फिल्में बनाने के लिए तिग्मांशु धूलिया काफी मशहूर हैं. मुख्यत: फिल्म की कहानी एक प्रेम कहानी है. लेकिन इसमें फिल्मों का तड़का और जाति का मसाला दोनों लगाए गए हैं. फिल्म में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी तीनों ही फ्लेवर रखे गए हैं. फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से काफी अच्छी रेटिंग्स मिली हैं. साथ में फिल्म का म्यूजिक भी काफी अपीलिंग है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget