एक्सप्लोरर

फ्रेंच न्‍यू वेव सिनेमा के गॉडफादर Jean Luc Godard का 91 साल की उम्र में निधन

Jean Luc Godard Death: जीन-लुक गोडार्ड शुरुआत से सिनेमा प्रेमी नहीं थे, मगर लेखक मालरो के सिनेमा पर प्रकाशित निबंधों को पढ़कर उनकी दिलचस्‍पी बढ़ने लगी और ऐसी बढ़ी कि उन्‍होंने क्रांति ही ला दी.

French Filmmaker Jean Luc Godard Dies: फ्रांस की ‘नई धारा’ के सिनेमा के गॉडफादर माने जाने वाले फिल्‍म निर्माता-निर्देशक जीन-लुक गोडार्ड (Jean-Luc Godard) का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. लिबरेशन न्‍यूजपेपर ने गोडार्ड के करीबी लोगों के हवाले से यह खबर दी है. वह विश्‍व के विख्‍यात निर्देशकों में से एक थे, जिन्‍हें ‘ब्रीदलेस’ और कंटेम्‍प्‍ट’ जैसी क्‍लासिक फिल्‍मों के लिए जाना जाता है.

साठ के दशक में गोडार्ड ने फ्रांस के फिल्‍म निर्माण के इतिहास में नई क्रांति पैदा की थी. उन्‍होंने पुराने ढर्रे पर चलने से साफ इनकार करते हुए साथियों के साथ अपनी शैली में फिल्‍मों का निर्माण शुरू कर दिया था. गोडार्ड की कई फिल्‍मों ने अपने कथ्य और शिल्प के जरिए फ्रांस के साथ-साथ हॉलीवुड सिनेमा के सामने भी कड़ी चुनौतियां पेश की थीं.

वैश्विक स्‍तर पर छोड़ी अपनी छाप 

गोडार्ड की पहचान को साठ के दशक के प्रख्‍यात ‘न्‍यू वेव सिने आंदोलन’ से जोड़कर देखा जाता है. गोडार्ड की फिल्मों ने अपने समकालीन और बाद की पीढ़ी के कई निर्देशकों को प्रभावित किया, जिनमें मार्टिन स्कोर्सीज, बरनार्डो बर्टोलूची और पियरे पाओलो पसोलिनी शामिल हैं.

ऐसी बढ़ी थी सिनेमा में दिलचस्‍पी 

गोडार्ड का जन्‍म तीन दिसंबर, 1930 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक समृद्ध परिवार में हुआ था. मगर जब वह चार साल की उम्र के थे, तब उनका परिवार स्विट्जरलैंड चला आया था. वह शुरुआत से सिनेमा प्रेमी नहीं थे, मगर लेखक मालरो के सिनेमा पर प्रकाशित निबंधों को पढ़कर सिनेमा के प्रति उनकी दिलचस्‍पी बढ़ने लगी और ऐसी बढ़ी कि उन्‍होंने क्रांति ही ला दी.

पहले गोडार्ड (Jean-Luc Godard) अपने साथियों के साथ फिल्‍म आलोचक बने और फिर फ्रांस में न्‍यू वेव सिने आंदोलन शुरू होने के बाद विरोधियों के जवाब में अपनी ही शैली में फिल्‍में बनाने लगे. उनकी पहली फिल्‍म ‘’ब्रीदलेस’ थी, जिन्‍होंने एक निर्माता और निर्देशक के रूप में स्‍थापित किया.

यह भी पढ़ें:- 

Photos: बेटे युग के बर्थडे पर कुछ इस अंदाज में प्‍यार बरसाते नजर आए Ajay Devgn और Kajol

Sanjay Dutt Debut: अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं संजय दत्त, सुपरस्टार थलापति के साथ आएंगे नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Updates: दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
Spider Man Box office: 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget