‘पद्मावती’ की रंगोली बिगाड़ने के मामले में करणी सेना के 4, VHP का 1 सदस्य गिरफ्तार
रंगोली बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने मॉल मालिकों से अपील की है की अगर ऐसा हुआ है तो मॉल मालिक आगे आकर शिकायत दर्ज करवाएं.

सूरत: गुजरात में सूरत के एक मॉल में ‘पद्मावती’ फिल्म से प्रेरित एक रंगोली को कथित तौर पर बिगाड़ने के आरोप में करणी सेना के चार और वीएचपी के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने 16 अक्टूबर को उमरा इलाके में स्थित मॉल में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई रंगोली को पिछले रविवार को बिगाड़ने के आरोप में लोगों के समूह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.
बता दें कि इस मामले पर 'पद्मावती' फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया था और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
this has to stop NOW & action must be taken! @smritiirani pic.twitter.com/o5RGhDTHPJ
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 18, 2017
वीडियो के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. वीडियो में वह ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे और रंगोली को बिगाड़ रहे थे. सूरत के पुलिस आयुक्त ने पत्रकारों से बात करते हुए मॉल मालिकों से अपील की है कि अगर ऐसा मामला हुआ है तो शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आए.
शर्मा ने कहा कि हमने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें चार करणी सेना और एक वीएचपी का है. इस मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है, क्योंकि वीडियो में आठ से दस युवक घटना में शामिल दिख रहे हैं.
Source: IOCL

























