एक्सप्लोरर

प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदि पुरुष' के सेट पर लगी भीषण आग

सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से ये भी‌ कहा कि फिल्म के प्रमुख कलाकारों - प्रभास, सैफ अली खान और बाकी कलाकारों के साथ शूटिंग की शुरुआत 12 से 15 फरवरी‌ के बीच होनेवाली थी.

मुंबई: फिल्म 'बाहुबली' के स्टार प्रभास की अगली पीरियड फिल्म 'आदि पुरुष' के सेट पर आज भयंकर आग लग गयी जिसमें सेट पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. मुम्बई के मालाड इलाके के रेट्रो ग्राउंड पर लगे इस सेट पर शाम तकरीबन 4.00 बजे आग लगी और घटना के वक्त 50-60 लोग मौजूद थे मगर किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

उल्लेखनीय है कि इस सेट पर फिल्म के प्रमुख कलाकारों में कोई मौजूद नहीं था. महंगे बजट की इस पीरियड फिल्म में प्रभास भगवान राम तो वहीं सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आएंगे. गौर करनेवाली बात है कि आज 'आदि पुरुष' की शूटिंग का पहला दिन था. अग्निशमन दल ने फौरन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया.

इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर कंपनी टी-सीरीज से जुड़े एक सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि इस फिल्म की शूटिंग क्रोमा बैकग्राउंड पर की जा रही थी, कुछ ऐसे सीन्स जिन्हें वीएफएक्स के जरिए पर्दे पर दिखाया जाना था. टी-सीरीज के सूत्र ने कहा, "आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मराठी फिल्मों के अभिनेता सूर्या और निर्देशक ओम राऊत मौजूद थे. शूटिंग के दौरान मौजूद क्रू में से किसी कोई भी कोई चोट नहीं आई है. आग लगते ही सभी को सेट से बाहर निकाल लिया गया था.

सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से ये भी‌ कहा कि फिल्म के प्रमुख कलाकारों - प्रभास, सैफ अली खान और बाकी कलाकारों के साथ शूटिंग की शुरुआत 12 से 15 फरवरी‌ के बीच होनेवाली थी.

'आदि पुरुष' के निर्देशक ओम राऊत ने इससे पहले अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी' बनाई थी, जो उनकी पहली हिंदी फिल्म थी. आग की इस घटना के दौरान सेट पर मौजूद ओम राऊत से भी एबीपी न्यूज़ ने संपर्क करने की कोशिश की मगर खबर लिखे जाने तक हमें उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला था.

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, कहा- राकेश टिकैत की आंखों में आंसू देख नहीं रह सका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget