एक्सप्लोरर

ट्विटर पर पीएम मोदी की ‘आपत्तिजनक’ तस्वीर डालने के लिए AIB पर मानहानि का केस दर्ज

AIB ने ट्विटर पर मोदी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर के साथ उनकी एक वास्तविक तस्वीर डाली जिसे स्नैपचैट ऐप की मदद से फिल्टर कर मोदी के चेहरे पर कुत्ते के नाक और कान जोड़ दिए गए थे.

मुंबई : ट्विटर पर कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ‘‘आपत्तिजनक’’ तस्वीर डालने के लिए कॉमेडियन ग्रुप AIB के खिलाफ आज मानहानि का मामला दर्ज किया गया.

AIB ने ट्विटर पर मोदी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर के साथ उनकी एक वास्तविक तस्वीर डाली जिसे स्नैपचैट ऐप की मदद से फिल्टर कर मोदी के चेहरे पर कुत्ते के नाक और कान जोड़ दिए गए थे.

ऐप का यह फीचर ‘डॉग फिल्टर’ कहलाता है जो उपयोगकर्ताओं को सेल्फी लेते समय या दूसरी तस्वीरों में अपने चेहरों पर कुत्ते के नाक, कान और जीभ जोड़ने की सुविधा देता है.

पोस्ट में ‘वैंडरलस्ट’ नाम का एक हैशटैग भी था जिससे साफ तौर पर मोदी की लगातार होने वाली विदेश यात्राओं की तरफ संकेत किया गया. रितेश माहेश्वरी नाम के एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने मुंबई पुलिस का इसपर ध्यान दिलाया और कार्रवाई की मांग की.

इसके बाद पुलिस ने साइबर पुलिस थाने को इसके बारे में बताया जिसने FIR दर्ज की. मुंबई पुलिस की प्रवक्ता रश्मि करांदिकर ने कहा, ‘‘कानूनी विचार विमर्श के बाद AIB के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गयी.’’

डिप्टी कमिश्नर (साइबर क्राइम) अकबर पठान ने कहा कि ‘‘मानहानि’’ और ‘‘इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में आपत्तिजनक सामग्री के प्रकाशन...जारी करने के आरोपों को लेकर AIB के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

AIB के सह संस्थापक तन्मय भट्ट और रोहन जोशी को भेजे गए टैक्स्ट मैसेज और फोन कॉल का जवाब नहीं मिला.

ट्विटर पर पोस्ट को लेकर हंगामा शुरू होने के बाद भट्ट ने मोदी के एक पुराने ट्वीट का स्क्रीन शॉट डाला था जिसमें मोदीजी कह रहे हैं कि ‘‘हमें निश्चित रूप से सार्वजनिक जीवन में और हास्य की जरूरत है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम को एक्शन हीरो बना दिया...', रणबीर कपूर की 'रामायण' पर 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल
मुकेश खन्ना को पसंद नहीं आया 'रामायण' में रणबीर कपूर का अंदाज, VFX पर भी कही ये बात
Wednesday Box Office: बुधवार को 'द वन' के आगे 'द पैरडाइज' हुई फुस्स, जानें- 'हनुमान अंश'- 'मिर्जापुर' का हाल
बुधवार को 'द वन' के आगे 'द पैरडाइज' हुई फुस्स, जानें- 'हनुमान अंश' का हाल
अपने ही हिट गानों के बोल क्यों भूल जाते हैं गायक? शंकर महादेवन ने किया खुलासा
अपने ही हिट गानों के बोल क्यों भूल जाते हैं गायक? शंकर महादेवन ने किया खुलासा
कंगना ने करण को कहा था नेपोटिज्म फ्लैग-बियरर, ये हैं ‘कॉफी विद करण के’ 5 बड़े विवाद
कंगना ने करण को कहा था नेपोटिज्म फ्लैग-बियरर, ये हैं ‘कॉफी विद करण के’ 5 बड़े विवाद

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget