एक्सप्लोरर

बैंक चोर में नज़र आने वाले भुवन अरोड़ा बोले- एक्शन फिल्में करना मेरी ख्वाहिश है

नई दिल्ली: दुनियाभर में बैंक लूट की कई फिल्में बनी हैं, लेकिन क्या कभी तीन बेवकूफों को बैंक लूटते देखा है? 16 जून ऐसे ही तीन बेवकूफों की फिल्म 'बैंक चोर' रिलीज होने जा रही है, जो बैंक लूटने के लिए जाते तो हैं लेकिन लूट नहीं पाते. इन्हीं तीन चोरों में से एक हैं भुवन अरोड़ा.

'शुद्ध देशी रोमांस', 'डेढ़ इश्किया' और 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके भुवन ने बताया, "यह फिल्म तीन बेवकूफ चोरों की कहानी है, जो बैंक लूटने जाते हैं लेकिन लूट नहीं पाते. रितेश देशमुख, विक्रम थापा और मैं उन्हीं तीन चोरों का किरदार निभा रहे हैं."

फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त डोज है. वह फिल्म की कहानी के बारे में कहते हैं, "रितेश मुंबई का रहने वाला है और वह बैंक लूटने के लिए दो लोगों को दिल्ली से बुलाता है लेकिन ये दोनों बहुत बड़े बेवकूफ हैं, जिन्हें बैंक लूट के बारे में कुछ भी नहीं पता. बैंक लूटने का प्लान इन तीनों के जीवन की सबसे बड़ी गलती बन जाती है और वे अपने ही जाल में फंस जाते हैं."

बैंक चोर में नज़र आने वाले भुवन अरोड़ा बोले- एक्शन फिल्में करना मेरी ख्वाहिश है

फिल्म में कॉमेडी के तड़के को और जबरदस्त करने के लिए मुंबई और दिल्ली वालों की खींचतान को भी बेहतरीन ढंग से पेश किया गया है. इसके बारे में भुवन कहते हैं, "मुंबई और दिल्ली वालों के बीच की खींचतान को फिल्म में गजब तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में रितेश मुंबई से है और मैं और विक्रम दिल्ली से तो इस वजह से शहरों के बीच का यह टकराव भी फिल्म में देखने को मिलेगा, जिसे अभी तक किसी भी फिल्म में पेश नहीं किया गया."

वह अपने किरदारों के बारे में पूछने पर कहते हैं, "फिल्म में रितेश का नाम चंपक, विक्रम का गेंदा और मेरा गुलाब है. फिल्म में हम तीनों ही लोअर मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए हमारे नाम भी उसी पृष्ठभूमि के आधार पर रखे गए हैं. अगर ये नाम कॉमेडी बन पड़े हैं, तो इसे तो अंधेरे में तीर लगने वाला ही कहा जाएगा."

इस फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म एक दिन के चंद घंटों की कहानी है कि किस तरह तीन चोर बैंक लूटने के लिए बैंक जाते हैं और अपने ही जाल में फंस जाते हैं और इस बीच विवेक ओबेरॉय की फिल्म में एंट्री होती है. विवेक ओबेरॉय के किरदार के बारे में भुवन कहते हैं, "विवेक ओबेरॉय एक बहुत ही सख्त पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रहे हैं, जो इन चोरों को नाकों चने चबवा देता है. इस किरदार में विवेक को देखना दिलचस्प होगा."

बैंक चोर में नज़र आने वाले भुवन अरोड़ा बोले- एक्शन फिल्में करना मेरी ख्वाहिश है

भुवन लगभग साढ़े चार साल पहले दिल्ली से मुंबई आए थे. वह इन बीते वर्षो में चार फिल्में, 40 शॉर्ट फिल्में, तीन थिएटर और 15 विज्ञापन कर चुके हैं. वह इंडस्ट्री में अपने भविष्य के बारे में पूछने पर कहते हैं, "मैं अभी अपने करियर के उस पड़ाव पर हूं, जहां मैं किसी भी तरह की भूमिकाएं करने के लिए तैयार हूं. मैं इस वक्त चूजी नहीं हो सकता. हां, बस किरदार ऐसो हो, जो अभिनेता के तौर पर मेरे साथ न्याय कर सके."

हालांकि, भुवन कहते हैं कि उन्हें निगेटिव किरदार पर्दे पर निभाने में अच्छा लगेगा. वह कहते हैं, "एक्शन फिल्में करना मेरी ख्वाहिश है. मुझे लगता है कि निगेटिव किरदार निभाना अच्छा रहेगा, क्योंकि इस दौरान आप पर बंदिशें नहीं होतीं और आप खुलकर किरदार को जी सकते हो."

भुवन नागेश कुकनूर की वेबस सीरीज 'द टेस्ट केस' में भी काम करने जा रहे हैं. इसमें उनके साथ निम्रत कौर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget