एक्सप्लोरर

Fighter: रिलीज से पहले ही ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' की कमाई को हुआ नुकसान, इन देशों में बैन हुई फिल्म

Fighter Ban: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म को रिलीज होने से पहले ही बड़ा झटका लग गया है.

Fighter Ban in Gulf Countries: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को रिलीज होने में अब बस एक दिन बचा है. ऋतिक और दीपिका की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है जिसकी वजह से इसे लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है तो इसके कलेक्शन से भी बहुत उम्मीद है लेकिन रिलीज से पहले ही मेकर्स को बड़ा झटका लग गया है. फिल्म खाड़ी देशों में रिलीज नहीं होगी जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर काफी असर पड़ने वाला है.

फाइटर ट्रेलर के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है. मेकर्स फिल्म को लेकर अपडेट आए दिन शेयर करके रहते हैं जिसकी वजह से फैंस के बीच बज बना रहता है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

खाड़ी देशों में हुई बैन
सेंसर कारणों के चलते भारत और पाकिस्तान की‌ पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'फाइटर' यूएई के अलावा बाक़ी खाड़ी देशों में रिलीज़ नहीं होगी. यूएई में भी फिल्म को PG15 क्लासिफिकेशन के साथ रिलीज किया जाएगा.

कलेक्शन पर पड़ेगा बुरा असर
फाइटर से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट्स की माने तो पहले दिन ये फिल्म इंडिया में करीब 25 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. ये कलेक्शन 26 जनवरी के दिन काफी बढ़ सकता है. लॉन्ग वीकेंड का इंडिया में इस फिल्म को काफी फायदा होगा. लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में नुकसान होने वाला है. मेकर्स को थोड़ा नुकसान जरुर होगा.

फाइटर की बात करें तो इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर, अनिल कपूर और अक्षय ओबेरॉय अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में फैंस को एरियल एक्शन देखने को मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17 के ग्रैंड फिनाले से पहले अपनी कजिन मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में आईं Priyanka Chopra, स्पेशल मैसेज के जरिए दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget