एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Worldwide: 'फाइटर' का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा अटैक! वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

Fighter Box Office Collection Worldwide: 'फाइटर' एक एरियल एक्शन फिल्म है जो 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म वर्ल्डवाइड धूम मचा रही है और 350 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है.

Fighter Box Office Collection Worldwide: 2024 की शुरुआत 'फाइटर' जैसी साल की पहली हिट फिल्म के साथ हुई है. फिल्म ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनियाभर में भी दमदार कमाई कर रही है. 'फाइटर' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और अब 25 दिनों के कलेक्शन के साथ फिल्म वर्ल्डवाइड 350 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है.

'फाइटर' ने जहां रिलीज के शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की तो वहीं बीच में फिल्म का बिजनेस डाउन हो गया था. लेकिन अब एक बार फिर फिल्म की रफ्तार तेज हुई है और 'फाइटर' ने वर्ल्डवाइड 352 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया है. खास बात ये है कि 350 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली 'फाइटर' इस साल की पहली हिंदी फिल्म है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MARFLIX (@marflix_pictures)

भारत में भी जलवा बरकरार
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' का दबदबा कायम है. रिलीज के 25 दिन बाद भी फिल्म हर रोज करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब है और 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है. 'फाइटर' एक एरियल एक्शन फिल्म है जिसमें दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम किरदार में दिखाई दिए हैं.

सिद्धार्थ आनंद के बारे में
'फाइटर' के साथ सिद्धार्थ आनंद ने सेमी-हिट से लेकर ब्लॉकबस्टर तक बॉक्स ऑफिस पर बैक-टू-बैक आठ फिल्में दी हैं. डायरेक्टर ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'सलाम नमस्ते' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली ही फिल्म ने 57.2 करोड़ रुपए की कमाई की था. वहीं उनकी अगली फिल्म 'ता रा रम पम' थी, इस स्पोर्ट्स फैमिली ड्रामा ने भी 70 करोड़ कमाए थे. पिछले साल आई शाहरुख खान की 'पठान' से लेकर ऋतिक रोशन की 'वॉर' तक उनकी हिट लिस्ट का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने पालतू कुत्ते की पिटाई मामले पर किया रिएक्ट, फरार हुए आरोपी तो पोस्ट शेयर कर जताया दुख

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget