एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 23: बाॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ की उड़ान थमी, 23वें दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई, जानें- कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ‘फाइटर’ की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर थमती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई अब करोड़ों से लाखों में सिमट गई है.

Fighter Box Office Collection Day 23: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’  सिनेमाघरों में साल की शुरुआत में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन ओपनिंग वीकेंड के बाद ही फिल्म का बिजनेस लड़खड़ा गया और इसकी कमाई फिर रफ्तार नहीं पकड़ आई. हालांकि ‘फाइटर’  ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन अब इसकी हालत काफी बुरी हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’  ने रिलीज के 23वें दिन कितना कलेक्शन किया?

फाइटर’  ने 23वें दिन कितनी की कमाई?
‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया है. वहीं फिल्म के एरियल एक्शन को देख फैंस के होश उड़ गए. हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. इस फिल्म का क्रेज शुरुआती चार दिनों में ही दिखा इसके बाद ‘फाइटर’  बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ती चली गई और इसकी कमाई का ग्राफ ऊपर नहीं उठ सका. फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है.

‘फाइटर’  के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 22.5 करोड़ से ओपनिंग की थी और पहले हफ्ते ‘फाइटर’ ने 146.5 करोड़ कमाए. दूसरे वीके में फिल्म का कलेक्शन 41 करोड़ रहा. वहीं तीसरे हफ्ते में ‘फाइटर’ ने 14.2 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसके चौथे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के चौथे शुक्रवार को 85 लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘फाइटर’ का 23 दिनों का कुल कलेक्शन अब 202.55 करोड़ रुपये हो गया है.

फाइटर’ के लिए वर्ल्डवाइड 400 करोड़ कमाना मुश्किल!
‘फाइटर’ की उड़ान अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धीमी होती जा रही है. फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं ‘फाइटर’ के दुनियाभर में कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 22 दिनों में वर्ल्डवाइड 338.00 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 23वें दिन ‘फाइटर’ के 340 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है. हालांकि फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल लग रहा है.

‘फाइटर’ स्टार कास्ट
‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. वहीं ‘फाइटर’ के सपोर्टिंग कलाकारों में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख शामिल है.

यह भी पढ़ें: Devara New Release Date: 'देवारा' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अब इस तारीख को थिएटर्स में दस्तक देगी Junior NTR की फिल्म

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब आशा भोसले ने स्टेज पर लेस्ली लुईस को बुलाया, बोलीं- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'
जब आशा भोसले ने स्टेज पर लेस्ली लुईस को बुलाया, बोलीं- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'
जेन जी के नाम नफीसा अली का स्पेशल मैसेज, बोलीं- तुमने सच्चाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया
जेन जी के नाम नफीसा अली का स्पेशल मैसेज, बोलीं- तुमने सच्चाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 9.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 9.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget