एक्सप्लोरर

Devara New Release Date: 'देवारा' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अब इस तारीख को थिएटर्स में दस्तक देगी Junior NTR की फिल्म

Devara New Release Date : जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटिड फिल्म देवारा पार्ट 1 की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं अब किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म.

Devara New Release Date : साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेडिट फिल्म देवारा पार्ट 1 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फैंस स्टार्स की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जो काफी शानदार है. दर्शक भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं. फैंस को अब इसकी रिलीज का इंतजार है. पहले ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई थी. वहीं, अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आ गई है. 

अब इस तारीख को रिलीज होगी देवारा पार्ट - 1
देवारा पार्ट 1 की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. इस बात की जानकारी जूनियर एनटीआर और मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक दमदार पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर पर फिल्म की नई रिलीज डेट लिखी हुई है. इसके मुताबिक, जूनियर एनटीआर की फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

इस वजह से फिल्म की रिलीज डेट बढ़ी आगे
बता दें कि, फिल्म को पोस्टपोर्न करने की वजह भी सामने आई थी. एक करीबी सूत्र के मुताबिक फिल्म में वीएफएक्स पर अच्छे से काम हो सके इस वजह से इसकी डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था. करीबी सूत्र ने बताया था कि-  अभी 20 दिन की शूटिंग बाकी है. इस बीच फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर सैफ अली खान इंजर्ड हो गए हैं. फिल्म को आगे बढ़ाने की एक वजह ये भी है. वो किसी भी कीमत पर इस फिल्म के साथ कोई भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में फिल्म को आगे बढ़ाने ही उनका सही फैसला है. 

दो पार्ट में रिलीज होगी देवारा
बताते चले किं,  देवारा को दो पार्ट में बनाया जा रहा है जो अलग-अलग करके रिलीज किया जाएगा. अभी देवारा पार्ट 1 रिलीज की जाएगी. इसके बाद इससके दूसरे पार्ट को रिलीज किया जाएगा.  इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर नजर आने वाले हैं. जाह्ववी इस फिल्म से अपना साउथ डेब्यू भी कर रही हैं. वहीं, सैफ अली खान फिल्म में नेगेटिव किरादर निभाते नजर आएंगे. फिल्म को कोरताला शिवा डायरेक्ट कर रहे हैं. 

वॉर 2 में भी नजर आएंगे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो इस फिल्म के बाद अयान मुखर्जी की वॉर 2 में भी नजर आएंगे. इस फिल्म से एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल निभाएंगे. फिलहाल फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: Radhika Marchant ने 'लगन लाखवानु' सेरेमनी में पहना ये खास लहंगा, सोलह श्रृंगार में बला की खूबसूरत लगीं अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan Records: ओपनिंग डे पर 'जना नायकन' से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन बना दिये ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स
ओपनिंग डे पर 'जना नायकन' से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन बना दिये ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स
Jana Nayagan BO Collection Day 1: 'जना नायकन ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, छप्परफाड़ हुई कमाई, तोड़े रणवीर सिंह और विक्की कौशल की फिल्मों के रिकॉर्ड
'जना नायकन ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, छप्परफाड़ हुई कमाई, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget