एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 20: घटती कमाई के बावजूद 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस इंचभर दूर है ‘फाइटर’, जानें-कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ‘फाइटर’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. ये फिल्म अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बेहद नजदीक पहुंच गई है.

Fighter Box Office Collection Day 20: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ को सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शकों को यह एरियल एक्शन थ्रिलर पसंद आई है और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें भी मिली है. हालांकि फिल्म की कमाई उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई की?

फाइटर’ ने रिलीज के 20वें दिन कितना किया कलेक्शन?
सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री नजर आईं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. वहीं फिल्म के शानदार एरियल एक्शन ने भी दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया.  मोटे बजट में बनी इस फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने रिलीज के पहले दिन 22.5 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद पहले हफ्ते में ‘फाइटर’ ने 146.5 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे हफ्तें में फिल्म का कारोबार 41 करोड़ रुपये रहा.

वहीं अब ‘फाइटर’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में है. फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव जारी है हालांकि ये करोड़ों मे ही कलेक्शन कर रही है. जहां ‘फाइटर’ ने तीसरे शनिवार 3.65 करोड़ कमाए तो थर्ड संडे फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे मंडे  ‘फाइटर’ ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के 20वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘फाइटर’ का 20 दिनों का कुल कलेक्शन अब 199.15 करोड़ रुपये हो गया है.

फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
‘फाइटर’ वर्ल्डवाइड अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसी के साथ फिल्म करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. ‘फाइटर’ की कमाई की बात करें सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 19 दिनों में 332 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म अब दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है.

फाइटर’ की स्टार कास्ट
‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, प्रदुम शुक्ला और प्रदुम जयकर अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद के साथ ऋतिक और दीपिका की तीसरी फिल्म है ऋतिक ने पहले फिल्म निर्माता के साथ बैंग बैंग और वॉर में काम किया था. दीपिका ने उनके साथ बचना ऐ हसीनों और पठान में काम किया था.

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक में रोमांटिक हुईं Shruti Haasan, बॉयफ्रेंड शांतनु संग शेयर की कोजी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Records: ओपनिंग डे पर 'जना नायकन' से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन बना दिये ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स
ओपनिंग डे पर 'जना नायकन' से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन बना दिये ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी पर भड़कीं पूजा भट्ट, छात्रों को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से दूर रहने की नसीहत पर उठाए सवाल
'स्टूडेंट्स को ज़्यादा खतरा होगा...' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी पर क्यों भड़कीं पूजा भट्ट?
'मुझे भी दो बार देनी पड़ी थी NEET परीक्षा', 2015 के पेपर लीक को याद कर बोलीं मानुषी छिल्लर
'मुझे भी दो बार देनी पड़ी थी NEET परीक्षा', 2015 के पेपर लीक को याद कर बोलीं मानुषी छिल्लर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget