एक्सप्लोरर

इंडिया में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तान की सबसे बड़ी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट', फवाद-माहिरा की मूवी पर क्या बोले नेटिजन्स?

The Legend of Maula Jatt  Release Date In India: पाकिस्तान की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाने वाली 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' इंडिया में रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

The Legend of Maula Jatt  Release Date In India: कई इंडियन फिल्मों को पाकिस्तान में बैन किया गया है. हालांकि कई फिल्मों को पाकिस्तानी दर्शकों ने बड़े चाव से देखा है और पाकिस्तान से बॉलीवुड फिल्मों को खूब प्यार मिला है. वहीं अब भारत में एक पाकिस्तानी फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. ये फिल्म है 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट'.

'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' में पाकिस्तान के मशहूर एक्टर फवाद खान और पॉपुलर एक्ट्रेस माहिरा खान लीड रोल में हैं. पाकिस्तान में ये फिल्म बेहद सफल रही है और दर्शकों ने इसे भर-भरके प्यार दिया है. अब 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' इंडिया में रिलीज हो रही है. इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है.

2 अक्टूबर 2024 को इंडिया में रिलीज होगी फिल्म

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Legend of Maula Jatt (@maulajattofficial)

फवाद खान की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' लंबे समय से इंडिया में रिलीज होने को लेकर चर्चा में बनी हुई है. अब आखिरकार इसकी इंडिया में रिलीज होने वाली डेट से पर्दा उठा दिया गया है. मौला जट्ट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है.

हाल ही में इसकी रिलीज डेट शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा है कि, 'दो साल बाद, द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट अभी भी अनस्टॉपेबल है. 2 अक्टूबर 2024 से भारत में बड़े पर्दे पर महाकाव्य गाथा का गवाह बनें. सिनेमा लिस्टिंग जल्द ही शेयर की जाएगी.' बता दें कि भारत में ये फिल्म जी स्टूडियो के तहत रिलीज हो रही है.

नेटिजन्स ने ऐसे किया रिएक्ट


इंडिया में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तान की सबसे बड़ी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट', फवाद-माहिरा की मूवी पर क्या बोले नेटिजन्स?

'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की इंडिया में रिलीज को लेकर नेटिजन्स भी काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'इंडिया में बहुत चलेगी. मैं खुद देखूंगा.' एक ने लिखा कि, 'हमने बहुत लंबा इंतजार किया है. फाइनली.' एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, 'इंतजार नहीं कर सकता.'

पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट'

बता दें कि 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है. फवाद और माहिरा की ये फिल्म पाकिस्तान में अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. अब दो साल बाद ये इंडिया में रिलीज हो रही है. इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा) का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से शादी और उनकी पूजा करना चाहती थीं रानी मुखर्जी, बिग बी के लिए एक्ट्रेस ने क्यों कही थी ऐसी बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
शंकराचार्य के बयान पर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- 'जो अपने आप को...'
शंकराचार्य के बयान पर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- 'जो अपने आप को...'
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत

वीडियोज

Mahashivratri पर Sadhguru के आश्रम में क्यों मीलों की दूरी तय कर आते हैं लोग?
India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
शंकराचार्य के बयान पर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- 'जो अपने आप को...'
शंकराचार्य के बयान पर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- 'जो अपने आप को...'
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Video: स्टेडियम से सीधे ट्रेंडिंग तक: कौन हैं आइरा रावत जिन पर अटक गई इंटरनेट की नजर?
स्टेडियम से सीधे ट्रेंडिंग तक: कौन हैं आइरा रावत जिन पर अटक गई इंटरनेट की नजर?
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget