एक्सप्लोरर

फरहान अख्तर ने शेयर किया भारत का गलत नक्शा, ट्रोल होने पर मांगी माफी

फरहान अख्तर इन दिनों खुलकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में भारत का गलत नक्शा सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दिया जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी है.

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर नागरिकता संशोधन कानून और इसे लेकर हो रही हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं. इसी बीच फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने भारत का गलत नक्शा शेयर कर दिया. इसके लिए फरहान अख्तर को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने लगे. फरहान को जैसे ही इसके बारे में पता चला उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट किया और माफी मांग ली है.

भारत के गलत नक्शे वाले ट्वीट को लेकर लोगों ने काफी आपत्ति जताई. हालांकि, बाद में एक्टर ने अपने इस ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने ट्वीट में ग्राफिक्स के साथ नहीं, बल्कि शब्दों के साथ खड़े हैं.

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर भारत का गलत नक्शा शेयर करने के लिए माफी मांगते हुए लिखा, "मैंने हाल ही में 19 दिसंबर की मीटिंग से संबंधित एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक ग्राफिक भी मौजूद है. हालांकि, मेरा मतलब केवल शब्दों से है, मैंने अभी इस बात पर ध्यान दिया है कि ग्राफिक पर भारत का मानचित्र गलत बना है. कश्मीर का हर एक इंच और इसका हर भाग भारत का हिस्सा है और मैं गलत मैप को अस्वीकार करता हूं. मैं माफी मांगता हूं जो मैंने इसपर पहले ध्यान नहीं दिया. इस चीज के लिए मेरी माफी स्वीकार करें."

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ फरहान अख्तर का ट्वीट काफी वायरल हुआ था. फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन से जुड़ी एक तस्वीर ट्वीट की है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इसके खिलाफ आंदोलन क्यों करना चाहिए. फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, "यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं. आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं. सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है."

बताते चलें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी समेत देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ऐसे में हालातों को काबू में लाने के लिए पुलिस द्वारा विश्वविद्यालयों के छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए. नागरिकता कानून के खिलाफ आज मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में शाम 4 से 7 बजे तक विरोध प्रदर्शन होने वाला है जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स के शरीक होने की उम्मीद है.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget