एक्सप्लोरर

Farhan Shibani Wedding: 19 फरवरी को होगी Farhan Akhtar और Shibani Dandekar की शादी, ऐसी हैं तैयारियां

Farhan Shibani Wedding: एबीपी न्यूज़ को परिवार के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्महाउस में फरहान और शिबानी की शादी होगी.

मुंबई: फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और वीजे/होस्ट/गायिका शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) 19 फरवरी को महाराष्ट्र में एक लोकप्रिय हिल स्टेशन के तौर पर मशहूर खंडाला में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस शादी बेहद करीबी परिजनों, दोस्तों और चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया है.

एबीपी न्यूज़ को परिवार के एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्महाउस में फरहान और शिबानी की शादी मराठी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी. उल्लेखनीय है कि दोनों की शादी पूर्व रस्मों की शुरुआत आज से मुंबई में हो चुकी है.

फरहान और शिबानी के बांद्रा स्थित घर पर शादी से दो दिन पहले आज हल्दी की रस्में निभाईं गईं जहां पर दुल्हन बनने जा रहीं शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर और अन्य कुछ चुनिंदा हस्तियां भी नजर आईं. उल्लेखनीय है कि हल्दी के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड रहीं और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी दिखाईं दीं.

करीबी दोस्त हैं शिबानी और रिया
बता दें कि शिबानी दांडेकर और रिया चक्रवर्ती दोनों एक अर्से से बेहद करीबी दोस्त हैं. सुशांत की आत्महत्या के बाद शिबानी और फरहान ने रिया को काफी सपोर्ट किया था और सुशांत की मौत के बाद रिया फरहान और शिबानी के घर पर ही पहली बार देखी गईं थीं. रिया के जेल जाने के बाद भी शिबानी ने रिया को संभालने की कोशिश की थी.

विश्वसनीय सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि शादी से पहले की तमाम रस्मों को निभाने का इंतजाम शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर की ओर से किया गया है. 18 तारीख को मेहंदी की रस्में निभाने के बाद उसी शाम को फरहान, शिबानी और दोनों परिवारों के चुनिंदा लोग शादी के लिए खंडाला के लिए सड़क के रास्ते रवाना हो जाएंगे.

कुछ दिनों तक खंडाला में रहेंगे शिबान और फरहान
सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को आगे बताया कि 18 फरवरी को खंडाला रवाना होने के बाद फरहान, शिबानी और दोनों के परिजन अगले कुछ दिन दिनों तक खंडाला में ही रहेंगे. सूत्र ने जानकारी दी की शादी से लेकर शादी के बाद निभाई जानेवाली रस्मों और पार्टी में हर दिन अलग अलग लोग शामिल होंगे. 21 फरवरी को फरहान और शिबानी अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर कराने की जानकारी भी सूत्र ने एबीपी न्यूज को दी.

उल्लेखनीय है कि शिबानी दांडेकर के साथ फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी होगी. उन्होंने साल 2000 में उस वक्त की अपनी गर्लफ्रेंड अधूना भबानी से शादी की थी मगर शादी के 17 बाद यानि 2017 में दोनों ने कानूनी तौर पर तलाक ले लिया था. मगर पहली पत्नी से तलाक से 2 साल पहले ही फरहान और शिबानी के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गयीं थीं. दोनों जल्द ही एक दूसरे के करीब आए और लिव इन पार्टनर के तौर पर रहने लगे.

रिएलिटी शो पर हुई थी फरहान और शिबानी की मुलाकात
उल्लेखनीय है कि फरहान और शिबानी की मुलाकात 2015 में 'आई कैन डू दैट' नामक एक रिएलिटी शो के दौरान हुई थी. फरहान इस शो के होस्ट थे तो वहीं शिबानी ने इस शो में एक प्रतियोगी के तौर पर हिस्सा लिया था. इसके कुछ महीनों बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं. मगर एक लम्बे अर्से तक दोनों अपने अफेयर के बारे में बारे में कुछ बोलने और साथ-साथ दिखने से बचते रहे. अपने अफेयर की चर्चाओं के बीच दोनों 2018 में रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के रिसेप्शन में पहली बार एक साथ नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कभी कंगाली में कटी थी अब्दुल बने Sharad Sankla की ज़िंदगी, अब एक एपिसोड से करते हैं मोटी कमाई

 Hrithik Roshan in Hospital: अस्पताल के बेड पर दिखे ऋतिक रोशन, हाथों में लगीं सुईंया, आखिर क्या हुआ सुपरस्टार के साथ ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को घटी 'स्पाइडर मैन' की कमाई, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें-बाकी फिल्मों का हाल
Spider Man BO Day 8: 'स्पाइडर मैन' का 8वें दिन भी खूब चला जादू, जानें-भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने से है कितनी दूर
'स्पाइडर मैन' का 8वें दिन भी खूब चला जादू, जानें-भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने से है कितनी दूर
Box Office: क्या बॉलीवुड की टॉप 10 रोमांटिक ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘आवारापन 2? जानें कितना कमाना होगा
क्या टॉप 10 रोमांटिक ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘आवारापन 2? जानें कितना कमाना होगा
Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget