एक्सप्लोरर

'झूठ है, अफवाहों पर ध्यान मत दें', राहत फतेह अली खान ने अपनी गिरफ्तारी की खबरों को किया खारिज, दुबई से जारी किया वीडियो

Rahat Fateh Ali Khan Arrested: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार होने की खबरें सामने आई थीं. लेकिन अब सिंगर ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि ये खबरें फेक हैं.

Rahat Fateh Ali Khan Arrested At Dubai Airport: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर खबरें आई थीं कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन अब राहत ने खुद एक वीडियो जारी करते हुए इन खबरों को नकार दिया है. 

राहत फतेह अली खान ने दुबई से एक वीडियो जारी करते हुए कहा- 'मैं यहां दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं और यहां बहुत अच्छे से मेरे गाने रिकॉर्ड हो रहे हैं. सबकुछ ठीक है और मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि घटिया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें. ऐसा कुछ नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं. इंशाल्लाह मैं बहुत जल्द अपने देश वापस आऊंगा. मैं सुपरहिट गानों से एंटरटेन करूंगा. दुनिया भर में मेरे जितने फैन हैं, घटिया खबरों पर कान ना धरें और अपना वक्त बर्बाद ना करें. आप लोग मेरी पावर हैं. मैं आपसे प्यार करता हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@officialrfakworld)

क्या थी खबरें?
बता दें कि कहा जा रहा था कि राहत फतेह अली खान को उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था.  राहत अपनी म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए हुए थे. पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो राहत फतेह अली खान के फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसी पर एक्शन लेते हुए उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है. कहा ये भी जा रहा था कि राहत फतेह अली खान को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था.

लंबे समय से चल रहा विवाद
बता दें कि राहत फतेह अली खान और उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है. सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ दुबई और दूसरे शहरों में मामले दर्ज कराए हुए हैं.

सिंगर पर लगा मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी का आरोप
इस साल की शुरुआत में फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने राहत फतेह अली खान पर शिकंजा कसा था. राहत पर आरोप था कि उन्होंने 12 सालों में लोकल और इंटरनेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट से लगभग 8 अरब रुपए कमाए हैं. ऐसे में एजेंसी ने सिंगर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों की जांच शुरू की थी. 

शागिर्द को पीटते हुए वायरल हुआ था वीडियो
इसके अलावा राहत फतेह अली खान तब भी मुश्किलों में फंसे थे जब अपने शागिर्द को पीटते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में सिंगर अपने शागिर्द से किसी बोतल के बारे में पूछ रहे थे और उसे चप्पल से मार रहे थे. हालांकि बाद में शागिर्द ने उस वीडियो पर सफाई देते हुए राहत फतेह अली खान की इस हरकत को जस्टिफाई किया था.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से वायरल हुआ अरमान-कृतिका का इंटीमेट वीडियो, पायल मलिक बोलीं- 'हाथ जोड़कर कह रही, रुक जाओ'

 

 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget