एक्सप्लोरर

Exclusive: सुशांत के बैंक खातों की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रिया को लेकर सामने आई ये बात

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों में करीब 70 करोड़ रुपये आए और उनमें से खर्चे हुए. मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों का फॉरेंसिक ऑडिट कराया था.

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों के ऑडिट रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि उनके बैंक खातों में पिछले पांच सालों में 70 करोड़ रुपयों का टर्न ओवर हुआ है. इसका मतलब है कि सुशांत के बैंक खातों में पिछले पांच सालों में करीब 70 करोड़ रुपये आए और उनमें से खर्चे हुए. मुंबई पुलिस ने सुशांत के बैंक खातों का फॉरेंसिक ऑडिट कराया था. अब मुंबई पुलिस ने यह फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट सीबीआई और ईडी को दी है, जिसकी जांच की जा रही है. गौरतलब है कि ग्रांट थॉर्टन नाम की कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत के अकाउंट से रिया के अकांउट में कोई इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है.

ऑडिट रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि सुशांत अपनी ज़िंदगी पूरे ऐशो-आराम से जीते थे. खुद के साथ साथ अपने दोस्तों, परिवार और स्टाफ़ पर भी बहुत खर्च करते थे. सुशांत ने कमाए 70 करोड़ में से मुंबई में एक फ़्लैट, महंगी गाड़ियां और बाइक पर खर्च किया है. वहीं उन्होंने अलग अलग बैंकों में 5-7 करोड़ की एफडी और करोड़ों की रकम म्यूचूअल फंड्ज़ में निवेश की है.

सुशांत ने पांच करोड़ से ज़्यादा का टैक्स भरा है. वहीं करोड़ों रुपये अपने मैनेजमेंट यानी कि मैनेजर, स्टाफ, घूमने-फिरने और घर खर्च पर इस्तेमाल किए हैं. सुशांत ने 3-4 करोड़ रुपये अपने घर के किराए पर खर्च किए हैं. ईडी इस बात की अभी जानकारी ले रही है कि रिया और उसके परिवार पर सुशांत ने कितने रुपये खर्च किए.

ईडी को शक है कि सुशांत ने बड़ी रकम रिया और उसके परिवार पर खर्च की है. करीब 50 लाख रुपये सुशांत के अकाउंट से रिया और उसके भाई पर खर्च हुए हैं. ये खर्च यूरोप टूर, शॉपिंग, स्पा, होटल और टिकट बुकिंग पर खर्च किए गए हैं.

सुशांत दिलदार शख़्स थे, जो चैरिटी के साथ-साथ अपने स्टाफ, दोस्त और घर परिवार पर भी खर्च किया करते थे. वहीं दूसरी बड़ी बात ये है कि सुशांत ने बड़ी रकम कई प्रोडक्शन हाउस, एजेंसी और कुछ कंपनियों की दी हैं. ये पैसे सुशांत ने किस काम के लिए दिए इसकी भी जांच की जा रही है.

ईडी पता लगा रही है कि क्या रिया का इस एजेंसी, कंपनियों से कोई ताल्लुक है. सुशांत ने बड़ी रकम एंटिटी पेमेंट के रूप में भी की है. वहीं सुशांत ने एक बड़ी रकम चैरिटी जैसे केरल में आई बाढ़ के लिए मदद और अन्य तरह की जरुरतमंदों के लिए भी की है.

यह भी पढ़ें-

सुशांत मामला: डिप्रेशन को लेकर तैयार की गई थ्योरी से संतुष्ट नहीं है CBI, दिशा सालयान की मौत को लेकर भी की पूछताछ

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल '4 में कैसे नजर आए एक्टर सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
'धमाल '4 में कैसे नजर आए सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
Dhamaal 4 Box office Collection: 6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget