एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करना है गलत, यह खेल है जंग नहीं: बॉलीवुड

मुंबई: फिल्मकार अशोक पंडित ने रविवार को इंग्लैंड में चल रहे चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के मच अवेटेड मैच के बहिष्कार का ऐलान किया है. फिल्मकार ने बहिष्कार के पीछे दोनों देशों के बीच सीमा चल रहे तनाव का हवाला दिया है.

वहीं दूसरी ओर अशोक पंडित को अपनी टिप्पणी पर बॉलीवुड के सितारों की कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा.

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को इंग्लैंड एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर जारी मैच को आम जनता ही नहीं, बल्कि ऋषि कपूर, अनुभव सिन्हा और राहुल ढोलकिया जैसे फिल्मी सितारों ने भी उत्सुकता जाहिर की थी.

जहां एक ओर कई फिल्मी सितारों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के मैच को दोनों देशों के बीच सीमा पर जारी संघर्ष से दूर रखना चाहिए, वहीं इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंडित ने ट्वीट कर मैच के बहिष्कार की बात की.

अपने ट्वीट में पंडित ने कहा, "प्यारे क्रिकेट खिलाड़ियों, जब आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने में व्यस्त रहेंगे, तब शनिवार को सीमा पर शहीद हुए जवानों के परिजन रो रहे होंगे. पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार करें. यह उन सभी शहीदों का अपमान है, जिन्होंने पाकिस्तान के कारण अपनी जान गंवाई है."

पंडित के इस ट्वीट के खिलाफ फिल्म जगत के कई सितारों ने अपने विचार ट्वीट के जरिए सामने रखे.

'रईस' फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने कहा, "भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच मैच बर्मिघम में है न कि वाघा सीमा पर."

फिल्मकार शेखर कपूर ने अपने पोस्ट में कहा, "खेल लोगों को एक साथ लाता है. नफरत करना क्रिकेट का अनादर करना है. खेल की भावना को खत्म कर देना. क्रिकेट मैच का आनंद लें."

इसी प्रकार की प्रतिक्रिया देते हुए फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने कहा, "रोमांचक बात है कि तुम क्रिकेट खिलाड़ियों को बाहर निकलने के लिए कह रहे हो न कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) या सरकार को."

सिन्हा के इस संदेश के जवाब में पंडित ने कहा, "क्या खिलाड़ी मैदान पर उतरने से इनकार नहीं कर सकते? क्या उनकी देश के जवानों के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है? बीसीसीआई और सरकार एक-समान ही जिम्मेदार हैं."

सिन्हा ने कहा, "अपनी विनम्र राय में मैं यह कहना चाहता हूं कि यह मामला नीतिगत होना चाहिए न कि मनमानी वाला. फिल्मों, क्रिकेट और व्यवसाय के लिए अलग-अलग नीतियां नहीं हो सकतीं?"

दिग्गज अभिनेता ऋषि ने शनिवार रात को अपने एक ट्वीट में कहा था, "रविवार को होगी सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर शो. आगे बढ़ो भारत."

सज्जाद खान ने ट्वीट किया, "भारत..भारत..भारत. पूरा टूर्नामेंट है यह. भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार नहीं हो सकता."

मलिक ने कहा, "यह मैच शानदार होने वाला है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget