एक्सप्लोरर

ईशा देओल का पति भरत तख्तानी से हुआ तलाक, अब दोनों बेटियों का क्या होगा? राध्या और मिराया की परवरिश कौन करेगा?

Esha Deol Bharat Takhtani Divorce: ईशा देओल और भरत तख्तानी ने तलाक की अनाउंसमेंट कर दी है. अब ऐसे में सवाल है कि दोनों बेटियां किसके साथ रहेंगी? दोनों की देखभाल और परवरिश कौन करेगा.

Esha Deol Bharat Takhtani Divorce: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल की शादी टूट गई है. ईशा देओल और भरत तख्तानी से शादी के 12 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है. दोनों ने 2012 में शादी की थी और 6 फरवरी को एक बयान जारी करते हुए इस कपल अपने अलग होने की खबर दी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ईशा के तलाक के बाद उनकी बेटियों का क्या होगा? उनकी परवरिश कौन करेगा? 

कौन करेगा ईशा देओल की दोनों बेटियों की परवरिश

ईशा देओल और भरत तख्तानी की दो बेटियां हैं. इनकी बड़ी बेटी राध्या तख्तानी 7 साल की है और दूसरी बेटी मिराया तख्तानी 5 साल की हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटियों की परवरिश का पूरा खर्च भरत तख्तानी उठाएँगे और उनकी देखभाल ईशा देओल करेंगी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

आपको बता दें कि तलाक की अनाउंसमेंट से पहले से ही ये कपल अलग-अलग रह रहा है. ईशा देओल अपनी दोनों बेटियों के साथ मां हेमा मालिनी के घर पर शिफ्ट हो चुकी हैं और अपना काम भी देख रही हैं. बीते साल दीवाली भी ईशा देओल ने अपनी मां के घर पर ही सेलिब्रेट किया था. इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें भरत तख्तानी नहीं थे. वहीं, नया साल पर भी ईशा ने जो तस्वीर पोस्ट की उसमें उनकी दोनों बेटियां ही उनके साथ थीं. इसके बाद से ही उनके अलग होने की खबरें आने लगी थीं.

ईशा देओल का पति भरत तख्तानी से हुआ तलाक, अब दोनों बेटियों का क्या होगा? राध्या और मिराया की परवरिश कौन करेगा?

तलाक की स्टेटमेंट में ईशा और भरत ने बेटियों को लेकर क्या कहा
इस जोड़ी ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट करने के साथ ही ये भी बताया है कि उनकी बेटियों की परवरिश अब कौन करेगा. ईशा और भरत ने कहा है कि उनकी दोनों बेटियां उनकी पहली प्रायोरिटी हैं. उन्होंने अपनी जॉइंट स्टेटमेंट में क्लियर किया है, " हम आपसी सहमति से अलग हो रहे है लेकिन इस फैसले में हमने अपनी दोनों बेटियों के अच्छे के लिए भी सोचा है. हमारी प्रायोरिटी हमारी बेटियां रहेंगी. सभी से हम हमारी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए अपील करते हैं." 

ईशा देओल ने कहा था बेटियों को बनाएंगी मजबूत
ईशा देओल ने 4 सितंबर, 2020 को ISEY 2020 में वर्चुअली हिस्सा लिया था और बताया था कि वह अपनी नन्हीं परियों को कैसे बड़ा करना चाहती है. ईशा ने कहा था, "मैं अपनी दोनों बेटियों को मजबूत महिलाओं के रूप में बड़ा करना चाहती हूं जो अपनी गरिमा और आत्मसम्मान को बनाए रखें,एक बच्चे के जीवन में दादा-दादी की भूमिका पर जोर देते हुए, ईशा ने टिप्पणी की थी, "दादा-दादी एक बच्चे के जीवन में एंजेल होते हैं."


ईशा देओल का पति भरत तख्तानी से हुआ तलाक, अब दोनों बेटियों का क्या होगा? राध्या और मिराया की परवरिश कौन करेगा?

रेडिट यूजर ने भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का किया था दावा
बता दें कि कुछ टाइम पहले एक रेडिट यूजर ने भरत के एक्स्ट्रा मैरिटल होने को लेकर पोस्ट की थी. पोस्ट में लिखा गया था कि ईशा काफी समय से सोशल मीडिया पर भरत संग कोई भी तस्वीर या पोस्ट शेयर नहीं कर रही हैं. हेमा मालिनी के बर्थडे पार्टी में भी भरत नहीं नजर आए थे. वहीं, पोस्ट में आगे लिखा गया था कि बेंगलुरु में एक पार्टी में भरत अपनी कथित गर्लफ्रेंड संग दिखे थे. इस पोस्ट के बाद ही ईशा और भरत के तलाक के रूमर्स फैलने लगे थे. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 फेम Abhishek Kumar ने दी धमाकेदार पार्टी, नील से लेकर आयशा खान समेत इन स्टार्स ने जमाई महफिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 9.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 167 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
9.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 167 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
Main Vaapas Aaunga BO Collection: 'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?
'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget