Entertainment News Live: 'आदिपुरुष' का टीजर देख भड़के मुकेश खन्ना, बिग बॉस 16 में होगी इस इंटरनेशनल सेंसेशन की एंट्री
Entertainment News Live: प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. टीजर देखने के बाद कई लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है.

Background
Entertainment News Live: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adhipurush) का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. टीजर रिलीज होने के साथ ही ये सुर्खियों का हिस्सा बन गया है. फिल्म में रावण के लुक में सैफ अली खान नजर आए हैं. सैफ के लुक की जमकर निंदा की जा रही है. उनके लुक की खिलजी से तुलना की जा रही है. आदिपुरुष में सैफ अली खान के लुक को लेकर कई लोगों के रिएक्शन सामने आ चुके हैं. पहले रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया का रिएक्शन सामने आया था. अब इस पर महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना का रिएक्शन आया है.
उर्फी जावेद का लुक देख चौंके फैंस
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने लुक के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. इस बार भी उन्होंने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है. इस बार उर्फी ने ट्रेडिशनल अवतार में फोटोज शेयर की हैं. लहंगे में उर्फी को देखकर फैंस चौंक गए हैं. इस बार उन्होंने ट्रेडिशनल लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. वह लहंगा-चोली में दुल्हन की तरह सजती हुई नजर आईं.
आलिया भट्ट ने गिनाईं अपनी खामियां
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को रविवार को सिंगापुर में टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से नवाजा गया. होने वाली मम्मा ने अवॉर्ड जीतने के दौरान एक प्रभावशाली स्पीच (Alia Bhatt speech) भी दी. आलिया ने अपनी स्पीच की शुरुआत मजाकिए तरीके से करते हुए कहा कि वह कुछ इंटेलिजेंट कहने के लिए 'थोड़ा सा दबाव' महसूस कर रही थी. आलिया ने अपने भाषण में कहा कि मुझे लगता है कि 10 साल पहले जब मैंने काम करना शुरू किया था तो सोचती थी कि कैसे एक दिन मैं दुनिया पर राज करूंगी. कोई हर कोई हर जगह ये जान सकता है कि मैं कौन हूं और मैं कितनी हार्ड वर्किंग, टैलेंटेड और इंटेलिजेंट, ब्राइट और सम्पूर्ण हूं. मैं परफेक्ट होना चाहती थी और चाहती थी कि दुनिया को भी ये पता चले.
करिश्मा कपूर ने दी दशहरा की बधाई
Dussehra 2022: अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने फैंस को खास तस्वीर शेयर कर दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो आलिया भट्ट के बेबी शावर की है. तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करिश्मा कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
सलमान खान ने शेयर की अपनी खास तस्वीर
अभिनेता सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में सलमान खान सूट पहने नज़र आ रहे हैं. उनका लुक बेहद ज़बरदस्त लग रहा है. सलमान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, "वो था किसी का भाई, ये है किसी की जान."
View this post on Instagram






















