एक्सप्लोरर

कैंसर को मात दे चुके ऋषि कपूर को लेकर बोले इमरान, हम जानते थे वो ठीक होकर लौटेंगे

इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म 'द बॉडी' ऋषि कपूर के साथ रिलीज़ होने वाली है. इमरान हाशमी ने बताया कि इस फिल्म के लिए उनकी पूरी टीम ने ऋषि कपूर के ठीक होने का एक साल तक इंतज़ार किया.

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'द बॉडी' रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म से ऋषि कपूर कैंसर को मात देने के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फिल्म में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर साथ नजर आएंगे. इमरान हाशमी का मानना है कि ऋषि कपूर के साथ उनका एक खास रिश्ता है. उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि ऋषि कपूर के कैंसर इलाज के दौरान वो उनसे संपर्क में रहते थे.

साथ ही इमरान ने ये भी बताया कि ऋषि कपूर वैसे एंगरी यंग मैन नहीं हैं जैसे वो ट्विटर पर लगते हैं. इमरान के हिसाब से वो एकदम स्वीटहार्ट हैं. इमरान हाशमी की ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज़ होने वाली थी लेकिन ऋषि कपूर इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे जिसकी वजह से ये फिल्म लेट हो गई. इमरान हाशमी ने बताया कि उनकी पूरी टीम ने फिल्म के दौरान ऋषि कपूर की सेहत को सबसे ऊपर रखा है.

इमरान ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं ऋषि के ट्रीटमेंट के दौरान उनके साथ लगातार टच में रहा हूं. इसलिए मैं जानता था कि इसमें कुछ समय लग जाएगा. हालांकि ये कैंसर अलग तरह का था लेकिन इसी तरह की एक ट्रेजडी मेरी फैमिली के साथ भी हो चुकी है. मैं जानता था कि ये ठीक हो जाएंगे और ऐसा इसलिए भी क्योंकि ऋषि जी बहुत मज़बूत इंसान हैं. मेकर्स ने सब्र के साथ उनका इंतजार किया. इस बीच कोई भी डीले के बारे में नहीं सोच रहा था. इस प्रोजेक्ट पर पैसा लगा था लेकिन हर किसी ने इसे संभाले रखा.”

यहां आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने न्यूयार्क में कैंसर के साथ एक लंबी लड़ाई लड़ी है. कैंसर के इलाज के लिए ऋषि कपूर करीब 9 महीने न्यूयॉर्क में रहे और हाल ही में स्वस्थ होकर भारत लौटे हैं. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें पूरी तरह कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है या नहीं. इलाज के दौरान उनसे मिलने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार और क्रिकेटर उनके घर जाते रहे हैं. इमरान हाशमी की ये फिल्म एक स्पैनिश फिल्म का रीमेक है. इमरान हाशमी मानते हैं कि ये एक स्ट्रांग स्क्रिप्ट है और दर्शक इस फिल्म को ज़रूर पसंद करेंगे. ये फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget