एक्सप्लोरर

ED Questions Jacqueline Fernandez: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ से गवाह के रूप में पूछताछ की

ED Questions Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज़ से मामले में दिल्ली में गवाह के रूप में चार घंटे तक पूछताछ की गई और उनका बयान मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया.

ED Questions Jacqueline Fernandez: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी जांच के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सोमवार को फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ (Jacqueline Fernandez) का बयान दर्ज किया. अधिकारियों ने बताया कि 36 वर्षीय अभिनेत्री से मामले में दिल्ली में गवाह के रूप में चार घंटे तक पूछताछ की गई और उनका बयान मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया.

अभिनेत्री से पूछताछ करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई. ईडी ने पिछले सप्ताह चंद्रशेखर के कुछ परिसरों पर छापेमारी की थी और चेन्नई में समुद्र के पास स्थित एक बंगला, 82.5 लाख रुपये की नकदी और एक दर्जन से अधिक आलीशान कारें जब्त की थीं.

इसने एक बयान में दावा किया था कि चंद्रशेखर एक ‘‘बड़ा ठग’’ है और दिल्ली पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी तथा लगभग 200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में जांच की जा रही है. ईडी ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी जेल में बंद चंद्रशेखर 17 साल की उम्र से ही धोखाधड़ी के कृत्य में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं. इसने कहा कि जेल में रहने के बावजूद चंद्रशेखर ने लोगों को ठगना नहीं छोड़ा.

वर्ष 2017 में सुकेश चंद्रशेखर को टी टी वी दिनाकरण से तमिलनाडु में आर के नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शशिकला गुट को अन्नाद्रमुक का दो पत्तियों वाला चुनाव चिह्न दिलाने के लिए धन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि उसने यह कहकर ठगी की थी कि दो पत्तियों वाला चुनाव चिह्न दिलाने के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ेगी.

बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में हैं शुमार

जैकलीन फर्नांडीज़ श्रीलंका के कोलंबो से हैं. हालांकि उन्होंने भारत आकर बॉलीवुड में अपनी बड़ी पहचान बनाई है. उनका शुमार बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में होता है. हिंदी सिनेमा में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें सलमान खान के साथ फिल्म 'किक', जॉन अब्राहम और वरुण धवन के साथ फिल्म ढिशूम, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ब्रदर एवं अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म अलाद्दीन जैसी फिल्में शामिल हैं.

आपको बता दें कि आखिरी बार साल 2020 में जैकलीन नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म मिसिस सीरीयल किलर में दिखाई दी थीं. आने वाले दिनों में जैकलीन फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम के साथ नज़र आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है और ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है.

नीतीश कुमार की 'पीएम उम्मीदवारी' पर केसी त्यागी बोले- उनमें योग्यता है लेकिन नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं और रहेंगे

राज की बातः तालिबान ने रखी भारत के सामने मान्यता देने की मांग, जानें क्या है देश का रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओपनिंग डे पर कैसा रहा सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ का हाल? जानें- कलेक्शन
ओपनिंग डे पर कैसा रहा सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ का हाल? जानें- कलेक्शन
15 अगस्त पर 12 बजे तक 24 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget