एक्सप्लोरर

मोदी बॉयोपिक की रिलीज को लेकर चुनाव आयोग से मिले विवेक ओबरॉय

मुलाकात के बाद ओबरॉय ने कहा कि चुनाव आयोग ने बुधवार को बॉयोपिक देखी और उनकी ओर से 'अच्छी प्रतिक्रिया' मिली है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बॉयोपिक को लेकर उत्पन्न विवादों के बीच फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय ने फिल्म की रिलीज को लेकर गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की.

मुलाकात के बाद ओबरॉय ने कहा कि चुनाव आयोग ने बुधवार को बॉयोपिक देखी और उनकी ओर से 'अच्छी प्रतिक्रिया' मिली है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं आपको उनकी प्रतिक्रिया के बारे में नहीं बता सकता, लेकिन उनसे मुलाकात करने और उनका जवाब मिलने के बाद हम खुश हैं."

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि फिल्म को जल्द ही रिलीज की अनुमति मिलेगी क्योंकि पीएम मोदी की बॉयोपिक के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है."

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को चुनाव आयोग को फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' देखकर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था. फिल्म के निर्माता ने अपना विरोध जाहिर करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग ने फिल्म को देखे बिना इसकी रिलीज पर रोक लगा दी.

फिल्म निर्माता ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है. सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को मुकर्रर की है.

पिछले सप्ताह चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था.

उमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म में विवेक ओबरॉय और बोमन ईरानी ने अभिनय किया है. फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, जिस दिन सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget