एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 5: 'सालार' के आगे भी बॉक्स ऑफिस पर डटी है 'डंकी', पांचवें दिन छापेगी इतने करोड़, देखें आंकड़े

Dunki Box Office Collection Day 5: 'डंकी' शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है. इससे पहले 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. लेकिन 'डंकी' ऐसा कलेक्शन नहीं कर पा रही है.

Dunki Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. ये शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है और इससे मेकर्स और दर्शकों, दोनों को काफी उम्मीदें थीं. हालांकि अब फिल्म रिलीज के बाद शाहरुख खान की पिछली दो फिल्मों जवान और पठान जैसा कारोबार नहीं कर पा रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें को 'डंकी' ने पहले दिन 29.2 करोड़ की ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फिल्म ने 20.12 करोड़ रुपए कमाए थे. तीसरे दिन फिल्म ने 25.61 करोड़ और चौथे दिन 31.5 करोड़ का बिजनेस किया था. अब पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक 'डंकी' 22.50 करोड़ रुपए कमा चुकी है. ऐसे में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब 'डंकी' का कलेक्शन 128.13 करोड़ रुपए हो गया है.

'डंकी' के पांच दिनों का डे-वाइज कलेक्शन

Day 1  ₹ 29.2 करोड़
Day 2  ₹ 20.12 करोड़ 
Day 3 ₹ 25.61 करोड़ 
Day 4 ₹ 31.5 करोड़  
Day 5 ₹ 22.50 करोड़  (शुरुआती आंकड़े)
कुल ₹ 128.13 करोड़

फैंस को पसंद आई शाहरुख-तापसी की केमिस्ट्री
'डंकी' को बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान और हिरानी ने पहली बार एक साथ काम किया है. फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में दिखाई दिए हैं. उनके साथ तापसी पन्नू की केमिस्ट्री दिखाई गई है जो कि फैंस को काफी पसंद आ रही है. इसके अलावा 'डंकी' में विक्की कौशल और बोमन ईरानी का भी अहम रोल है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DUNKI FILM (@dunki_movie_)

'सालार' की रिलीज का 'डंकी' पर असर
'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी और ठीक एक दिन बाद यानी 22 दिसंबर को प्रभास की 'सालार' ने थिएटर्स में दस्तक दे दी. क्लैश के चलते 'डंकी' की कमाई पर असर देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' 'डंकी' के मुकाबले ज्यादा कमा रही है.

ये भी पढ़ें: Salaar Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर लहराया 'सालार' का परचम! क्रिसमस पर दमदार कमाई करेगी प्रभास की फिल्म, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
एडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget