एक्सप्लोरर

डायरेक्टर निशिकांत कामत को याद कर भावुक हुए अजय देवगन-तब्बू, 'दृश्यम 2' के ट्रेलर लॉन्च पर कही ये बात

Drishyam 2 Trailer: सोमवार को अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट गोवा में रखा गया. इस मौके पर अजय और तब्बू ने दृश्यम पार्ट वन के डायरेक्टर निशिकांत कामत को याद किया.

Ajay Devgn On Nishikant Kamat: हिंदी सिनेमा के दमदार डायरेक्टर निशिकांत कामत (Nishikant Kamat) बेशक इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके डायरेक्शन में बनी दृश्यम, फोर्स, रॉकी हैंडसम और मदारी जैसी फिल्मों की वजह से हमेशा उन्हें याद किया जाएगा. अब जब दृश्यम का पार्ट 2 आ रहा है तो यकीनन निशिकांत के नाम की चर्चा होनी बनती है. 17 अक्टूबर को दृश्यम 2 (Drishyam 2) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट गोवा में रखा गया. इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू ने निशिकांत कामत को याद किया. 

अजय और तब्बू ने निशिकांत को किया याद
सोमवार को दृश्यम 2 का ट्रेलर रिलीज किया किया है. गोवा में दृश्यम 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की शुरुआत अजय देवगन ने निशिकांत कामत (Nishikant Kamat) के नाम के साथ की. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत को याद कर अजय देवगन ने कहा कि- मैं इस खास मौके पर निशि को याद करना चाहता हूं. जिन्होंने दृश्यम के पहले पार्ट का निर्देशन किया था. उनके बिना ये सफर कैसे भी संभव नहीं था.

अजय के साथ-साथ तब्बू ने भी निशिकांत कामत को श्रंद्धाजलि देते हुए अपनी राय रखी और बताया कि- दृश्यम 2 के ट्रेलर लॉन्च के अवसर निशि को कैसे भूला जा सकता है. उन्होंने पार्ट वन के पूरे अनुभव को बेहद आसान बनाया. इस इवेंट के दौरान एक मीडिया कर्मी ने अजय देवगन से निशिकांत के बारे में सवाल पूछा तो अजय ने कहा कि- मैं निशि के बारे में जितनी भी बात कर लूं वह सब कम पड़ेगी. हम सब उन्हें बहुत याद करते हैं, आज वो अगर हमारे साथ यहां होते बहुत खुश होते, लेकिन शो हमेशा जारी रहना चाहिए. 

दो साल पहले हुआ निशिकांत कामत का निधन
साल 2015 में आई अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरहिट फिल्म दृश्यम के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन 17 अगस्त 2020 को हुआ था. निशिकांत लीवर और सिरोसिस की बीमारी से ग्रस्त चल रहे थे. जिसकी वजह से 50 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. बता दें कि अब निशिकांत कामत की जगह डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने दृश्यम 2 (Drishyam 2) का डायरेक्शन किया है.

Drishyam 2 Trailer: Ajay Devgan की 'दृश्यम 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखिए इस बार क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, 6 बजे तक कलेक्शन 29 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 6 बजे तक कलेक्शन 29 करोड़ के पार
'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार
'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड, 'धमाल 4'-'वेलकम टू द जंगल' सबको पछाड़ा
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget