एक्सप्लोरर

जानें- किसी एक्टर ने 'बाहुबली' को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज

नई दिल्ली: ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को लेकर लोगों में भारी क्रेज देखने को मिल रहा है. दर्शक हों या फिर समीक्षक इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है. क्या आपको पता है कि इसके हिंदी वर्जन में बाहुबली को किसने अपनी आवाज दी है? नहीं ना...तो हम आपको बता रहे हैं. कई सारी फिल्मों और फेमस हिंदी धारावाहिक में नज़र आ चुके अभिनेता शरद केलकर ने अपनी बाहुबली को अपनी दमदार आवाज दी है जिसके सभी कायल हैं.

जानें- किसी एक्टर ने 'बाहुबली' को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज

टीवी की दुनिया के नामचीन शरद केलकर को उनकी दमदार आवाज के लिए काफी सराहा जाता रहा, लेकिन उनकी जिंदगी में यूटर्न उस वक्त आया, जब उन्होंने राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' के लिए वॉयस टेस्ट दिया. इस बारे में खुद शरद केलकर का कहना है कि लोगों को यकीन ही नहीं होता कि उन्होंने बाहुबली के किरदार की डबिंग की है. बकौल शरद, यह फिल्म सफलता के नए पैमाने गढ़ने जा रही है. वह भविष्य में राजामौली की फिल्म में अभिनय करने को लेकर भी आश्वस्त हैं.

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? पढ़ें मूवी रिव्यू

शरद केलकर ने 'बाहुबली' का हिस्सा बनने के सफर के बारे में बताया, "मैं टीवी पर कई साल से काम कर रहा हूं. काफी लोग बोलते थे कि आपकी आवाज बहुत अच्छी है, डबिंग क्यों नहीं करते. एक डबिंग कंपनी है, जो बहुत सारी हॉलीवुड फिल्म की डबिंग करती हैं और उसका नाम ही 'डबिंग' है. मैंने वहां से डबिंग के गुर सीखे. मैं पेशेवर तरीके से डबिंग नहीं कर रहा था, लेकिन वहां से शुरुआत हुई."

babhubali-wallpaper2

वह बताते हैं, "मैंने इस सीरीज की दोनों फिल्मों की डबिंग की है, लेकिन जब मैं लोगों को बताता हूं कि मैंने फिल्म में बाहुबली को आवाज दी है तो वे चौंक जाते हैं. उन्हें यकीन ही नहीं होता. मैं करण जौहर को बहुत पहले से जानता हूं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मैंने फिल्म में डबिंग की है, तो वह हैरान हो गए."

IN PICS: 'बाहुबली 2' के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां

अमूमन, डबिंग के दौरान भाषाई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी तरह की दिक्कतों के बारे में वह कहते हैं, "मैं एक डबिंग कलाकार नहीं हूं.. एक अभिनेता हूं, लेकिन मैं पूरी फिल्म देखने के बाद ही डबिंग करता हूं. मध्यप्रदेश में पला-बढ़ा हूं तो इस लिहाज से मेरी हिंदी बहुत अच्छी है. मैं डबिंग में अपने हिसाब से शब्दों में फेरबदल कर देता था. थोड़ा बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे हिंदीभाषी और एक अभिनेता होने के नाते ज्यादा परेशानी नहीं हुई."

शरद ने सिर्फ पांच दिनों में फिल्म की डबिंग पूरी कर दी थी. वह कहते हैं, सीरीज की पहली फिल्म में थोड़ा समय लगा, लेकिन दूसरी फिल्म की डबिंग पांच दिनों में पूरी हो गई.

शरद ने राजामौली के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया, "मैं राजामौली जैसे निर्देशक के साथ काम करने के मौके को गंवाना नहीं चाहता था. उनके साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है. मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं. वह हमेशा नए विषयों पर काम करते हैं. किसी कहानी को पेश करने का उनका तरीका अनूठा होता है. उनके साथ काम करना वाकई काफी मजेदार रहा."

फिल्म के साथ हाल ही में हुए विवाद के बारे में पूछने पर शरद कहते हैं, "कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. विवाद होते रहेंगे. विवादों से कुछ फिल्मों पर फर्क नहीं पड़ता तो कुछ बुरी तरह से प्रभावित होती है, लेकिन मेरा मानना है कि विवादों पर ध्यान नहीं देना चाहिए."

शरद की इच्छा राजामौली के साथ काम करने की है. वह कहते हैं, "मेरी भी इच्छा थी कि बाहुबली जैसी फिल्म में अभिनय करूं. इन दोनों फिल्मों में तो संभव नहीं था, लेकिन उम्मीद है कि राजामौली सर को मेरा काम पसंद आए और वह मुझे इस सीरीज की अगली फिल्म में अभिनय करने का मौका दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan Records: ओपनिंग डे पर 'जना नायकन' से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन बना दिये ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स
ओपनिंग डे पर 'जना नायकन' से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन बना दिये ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स
दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी पर भड़कीं पूजा भट्ट, छात्रों को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से दूर रहने की नसीहत पर उठाए सवाल
'स्टूडेंट्स को ज़्यादा खतरा होगा...' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी पर क्यों भड़कीं पूजा भट्ट?
'मुझे भी दो बार देनी पड़ी थी NEET परीक्षा', 2015 के पेपर लीक को याद कर बोलीं मानुषी छिल्लर
'मुझे भी दो बार देनी पड़ी थी NEET परीक्षा', 2015 के पेपर लीक को याद कर बोलीं मानुषी छिल्लर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget