एक्सप्लोरर

पहले से ज्यादा लालची और सिलेक्टिव हो गई हूं: दिव्या दत्ता

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी अभिनेत्री दिव्या दत्त ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि वो पहले से ज्यादा अब लालची और सिलेक्टिव हो गई हैं.

नई दिल्ली: जहां तक चुनौतीपूर्ण फिल्मों और किरदारों की बात है, अभिनेत्री दिव्या दत्ता ज्यादा से ज्यादा ये फिल्में करना चाहती हैं. साल 2018 में सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली दिव्या का चयन 2019 में अलग-अलग तरह का तथा प्रभावशाली है.

इस साल वे नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की बायोपिक 'गुल मकई', नेटफ्लिक्स फिल्म 'म्यूजिक टीचर', बच्चों की फिल्म 'झलकी. ए डिफरेंट चाइल्डहुड', अरशद वारसी और जूही चावला के साथ एक साइकोथ्रिलर फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' और 'राम सिंह चार्ली' करेंगी और ये सभी फिल्में अलग-अलग श्रेणी की हैं.

दिव्या ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, "यह अच्छा है. मुझे लगता है कि मैं पहले से लालची तथा सिलेक्टिव हो गई हूं लेकिन मुझे यह प्यारा लगता है."

View this post on Instagram
 

Lost in translation...

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25) on

दिव्या दत्ता ने कहा, "अभी कोई योजना या रणनीति नहीं है कि मैं सिर्फ ये करूंगी. लेकिन यह सिर्फ ऐसा है कि आपका दिल कहता है कि 'अब ये मत करो' और 'सिर्फ यही करो' या 'आगे बढ़ो और कुछ बिल्कुल अलग काम करो'. मुझे और ज्यादा प्रयोग करना पसंद है."

दिव्या ने आगे कहा, "जब आपको दर्शक स्वीकार कर लेते हैं, आप प्रसिद्ध हो जाते हैं और जनता से प्यार मिलता है तो, वे (फिल्म उद्योग के सदस्य) आपको चुनने तथा और ज्यादा चुनौतियां स्वीकार करने की आजादी देते हैं. मैंने हमेशा ये किया है लेकिन मुझे लगता है कि मैं उस स्थिति में हूं कि मैं बैठकर पटकथा पढ़कर ये बोल सकूं कि 'मैं यह करना चाहती हूं' या 'मैं यह नहीं करना चाहती हूं'."

दिव्या ने बॉलीवुड में अपना सफर 1994 में 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से शुरू किया था. वे 'वीर-जारा', 'दिल्ली-6', 'हीरोइन', 'भाग मिल्खा भाग', 'ट्रैफिक' और 'इरादा' में अपने अभिनय के लिए काफी प्रशंसा बटोर चुकी हैं. 'इरादा' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.

View this post on Instagram
 

Sharing the high

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25) on

पिछले साल इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में दिव्या ने खुलासा किया था कि उन्हें यश चोपड़ा की 'वीर-जारा' में सहायक अभिनेत्री का किरदार निभाने में शर्म महसूस होती थी. लेकिन सीमा-पार की प्रेम कहानी में शब्बो के उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था.

यश राज बैनर की फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार अभी भी उनके लिए सपना है, इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अब समय बदल गया है. अब हर कोई कहानी पर ध्यान देता है. सभी कथित स्टार मेरी निभाई भूमिकाएं निभाना चाहते हैं. कहानी की भूमिका विशेष हो गई है."

उन्होंने कहा, "लेकिन बेशक, हम यश चोपड़ा की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं. अगर मौका मिले तो मैं आल्प्स पर्वत पर शिफॉन साड़ी में डांस करूंगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget