एक्सप्लोरर

हॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' के लिए डब करेंगे सिंगर अरमान मलिक, बादशाह करते दिखेंगे रैप

हॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' के हिंदी संस्करण में अलादीन के किरदार को अपनी आवाज देंगे गायक अरमान मलिक और डिजनी क्लासिक के लाइव-एक्शन रूपांतरण के लिए रैपर बादशाह एक गीत और एक वीडियो बनाएंगे.

हॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' के हिंदी संस्करण में अलादीन के किरदार को अपनी आवाज देंगे गायक अरमान मलिक और डिजनी क्लासिक के लाइव-एक्शन रूपांतरण के लिए रैपर बादशाह एक गीत और एक वीडियो बनाएंगे. भारत में यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी. बादशाह इसका प्रोमोशनल गीत बनाने के लिए तैयार हैं. एक बयान में बादशाह ने कहा, "अलादीन' ने मेरे बचपन की कई अच्छी यादों को फिर से ताजा किया है. अपने बचपन को फिर से जीने व ग्लोबल एडवेंचर का हिस्सा बनने का यह मेरे लिए एक बहुत ही शानदार मौका है." अलादीन को अपनी आवाज देने के इस मौके को पाकर अरमान सम्मानित महसूस कर रहे हैं. अरमान ने कहा, "बचपन से अलादीन मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है. एक संगीतकार होने के नाते फिल्म से मेरा जुड़ाव इसके गाने के साथ हुआ, इसके सभी गानों में 'ए होल निऊ वर्ल्ड' मेरा सबसे पसंदीदा है. अलादीन का आवाज बनने के इस अवसर को पाकर मैं वाकई में सम्मानित हूं." अरमान ने यह भी कहा, "फिल्म के लिए आवाज देने के साथ मैं इसके कुछ खूबसूरत गानों को भी गा रहा हूं. हिंदी संस्करण में मेरे फैन्स द्वारा मेरे काम को देखे जाने का मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता." डिजनी इंडिया के स्टूडियो एंटरटेनमेंट के प्रमुख विक्रम दुग्गल भारतीय प्रतिभाओं के साथ काम करने के विचार के बारे में कहा, "डिजनी में, हम ऐसी कहानियों को बताना पसंद करते हैं जिसकी एक सार्वभौमिक छाप हो. 'अलादीन' एक ऐसी ही कहानी है और हम सभी इसे देखते हुए बड़े हुए हैं." गाय रिची द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जिनी के किरदार को विल स्मिथ, अलादीन के रूप में मेना मसूद, जैसमीन के किरदार को नाओमी स्कॉट और जफर के किरदार में मारवान केन्जारी नजर आएंगे. भारत में 'अलादीन' अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. साल 1992 में इसकी एनिमेटेड संस्करण रिलीज हुई थी और तब से इसने लोगों पर अपना जादू चलाया, खासकर इसकी संगीत को प्रशंसकों ने ज्यादा पसंद किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 1 बजे तक 82 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget