एक्सप्लोरर

हॉलीवुड फिल्म Tenet के सेट पर क्रिस्टोफर नोलन के साथ दिखीं डिंपल कपाड़िया, तस्वीर वायरल

क्रिस्टोफर नोलन की एक्शन फिल्म 'टेनेट' में डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी. शूटिंग के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं जिनकी खूब चर्चा हो रही है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की एक तस्वीर इन दिनों चर्चा में है. इस तस्वीर में डिंपल हॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर क्रिस्टोफर नोलन के साथ नज़र आ रही हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है.

दरअसल ये तस्वीर क्रिस्टोफर नोलन की एक्शन फिल्म 'टेनेट' के सेट से लीक हुई है जिसमें डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं. जो तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली है उसमें क्रिस्टोफर एक सीन डिंपल को समझाते दिख रहे हैं.

आपको बता दें कि क्रिस्टोफर नोलन 'डनकर्क', 'इंटर्सटेलर' और 'द डार्क नाइट' जैसी फिल्में बना चुके हैं. ऐसे में डिंपल कपाड़िया के फैंस उन्हें इतने बड़े फिल्ममेकर के साथ देखकर उत्साहित हैं.

कल क्रिस्टोफर नोलन का बर्थडे भी था और लगातार सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड में रहा. कुछ समय बाद ही फिल्म के सेट से ये तस्वीरें लीक हो गईं.

इस फिल्म में डिंपल के अलावा रॉबर्ट पैटिनसन और माइकल केन भी नजर आएंगे. ऐसी खबरें है कि डिंपल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं.

इस फिल्म की शूटिंग भारत में भी होगी. ये एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है जिसकी घोषणा कुछ समय पहले ही हुई है.

आपको बता दें कि डिंपल ने साल 1973 में बॉलीवुड फिल्म 'बॉबी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 'रुदाली', 'क्रान्तिवीर' 'दिल चाहता है' और 'फांइडिंग फैनी' सहित कई अन्य फिल्मों में बेहतर प्रदर्शन कर अभिनय जगत में अपना लोहा मनवाया.

मुंबई स्थित टैलेंट मैनेजर पूर्वी लविंगिया वत्स ने बताया था कि उन्होंने ही नोलन की कास्टिंग टीम में डिंपल को पिच किया. वत्स ने कहा, "मुझे समझाने में कुछ महीने लगे, लेकिन डिंपल इसके लिए तैयार थीं. यह उनके लिए थोड़ा भिन्न है और इसे वास्तविक बनाने की प्रक्रिया दिलचस्प थी."

इस फिल्म का वितरण वार्नर ब्रदर्स द्वारा किया जाएगा. 17 जुलाई, 2020 से यह फिल्म सिनेमाघरों में होगी.

Prasthanam Teaser Launch: संजय दत्त ने लॉन्च किया प्रस्थानम का टीजर, देखें FULL EVENT

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Alpha Box Office Day 20: 'अल्फा' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'अल्फा' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला', स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नेहा सिंह राठौर का गाना वायरल, बोलीं- बच्चे लाठी खाकर दर्द में
'धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला', स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नेहा सिंह राठौर का गाना वायरल, बोलीं- बच्चे लाठी खाकर दर्द में
'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म
बंटवारा 1947 को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल की फिल्म

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget