एक्सप्लोरर

'सूरमा' के लिए 2-3 बार मना किया था : दिलजीत दोसांझ

दिलजीत ने शुक्रवार को बताया, "निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए मुझसे संपर्क किया. पहले मैंने सोचा कि मुझे 'सूरमा' का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. मैंने इसके लिए दो-तीन बार मना किया."

चंडीगढ़: अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने चंडीगढ़ में आगामी बायोपिक 'सूरमा' की शूटिंग के दौरान इंडियन हॉकी टीम की वर्दी पहने अपना खेल कौशल दिखाया. हालांकि उनका कहना है कि वह पहले इस फिल्म के लिए दो-तीन बार मना कर चुके थे.

शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म में पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह की भूमिका निभा रहे दिलजीत ने बताया कि इससे पहले सोनी पिक्च र्स नेटवर्क इंडिया को उन्होंने 'सूरमा' का हिस्सा बनने के बजाय मुफ्त में कोई अन्य फिल्म करने की पेशकश दी थी.

दिलजीत ने शुक्रवार को बताया, "निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए मुझसे संपर्क किया. पहले मैंने सोचा कि मुझे 'सूरमा' का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. मैंने इसके लिए दो-तीन बार मना किया."

उन्होंने कहा, "लेकिन इसके बाद मैंने सोचा ये बड़े लोग हैं इसलिए मुझे उनके कार्यालय जाकर मना करना चाहिए, नहीं तो उन्हें लगेगा कि मैं घमंडी हूं. इसके बाद मैं उनके कार्यालय गया और कहा, 'भाई आप मेरे साथ कोई और फिल्म बना लें, लेकिन हॉकी पर नहीं."

उन्होंने कहा, "हॉकी पर एक फिल्म ('चक दे इंडिया इंडिया') पहले ही आ चुकी थी और दूसरी (अक्षय कुमार की 'गोल्ड') बन रही थी. मैंने कहा, 'मैं कोई भी अन्य फिल्म मुफ्त में कर दूंगा.' लेकिन तब तक मुझे 'सूरमा' की कहानी पता नहीं थी. सिर्फ इतना पता था कि यह हॉकी पर बन रही है."

उन्होंने कहा, "फिल्म के निर्माता इस फिल्म में मुझे लेने को लेकर आश्वस्त थे इसलिए मैंने सोचा एक बार कहानी पढ़ लेनी चाहिए. जब मैंने इसे पढ़ा तो लगा कि हॉकी तो सिर्फ एक हिस्सा है और उनकी (संदीप सिंह) कहानी इससे कहीं ज्यादा है, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे उस कहानी के लिए काम करना चाहिए. मैंने हॉकी खेलने के बारे में कोई फिक्र नहीं की."

'सूरमा' में अभिनेत्री तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
Jailer 2 BO Day 1 Prediction: वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की ओपनिंग करेगी 'जेलर 2'? 'टूटेंगे 'धुरंधर'- 'टॉक्सिक' से 'जवान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड!
वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की ओपनिंग करेगी 'जेलर 2'? टूटेंगे 'धुरंधर'- 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड!
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 9.30 बजे तक 11 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 9.30 बजे तक 11 करोड़ के हुई पार
Jailer 2 X Review: 'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget