एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से मिले Diljit Dosanjh, गाना भी गाया, टेबल पर थाप देते नजर आए प्रधानमंत्री, Video वायरल

Diljit Dosanjh:नए साल की शानदार शुरुआत करते हुए पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसकी तस्वीरें और वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं.

Diljit Dosanjh Meet PM Modi: अपने फेमस दिल-लुमिनाटी टूर के खत्म होने के बाद सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. नए साल पर पीएम संग इस खास मुलाकात की तस्वीरें भी दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. वहीं उन्होंने पीएम मोदी संग अपनी बातचीत की एक रील अपने इंस्टा पर शेयर की हैं.

दिलजीत दोसांझ ने की पीएम मोदी से मुलाकात
रील की शुरुआत में दिलजीत अपने हाथ में एक बड़ा सा गुलदस्ता लेकर पीएमओ ऑफिस में एंट्री करते नजर आते हैं. इसके बाद वे गुलदस्ते को पीएम मोदी को भेंट करते हैं. इसके बाद दिलजीत दिल खोलकर पीएम मोदी संग बातचीत करते नजर आते हैं. वहीं पीएम मोदी भी दिलजीत की तारीफ करते हुए कहते हैं कि हिंदुस्तान के गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है. पीएम मोदी ने दिलीज के लिए ये भी कहा कि वह अपने नाम के प्रति सच्चे हैं और जहां भी जा रहे हैं लोगों का दिल जीत रहे हैं.

इसके बाद दिलजीत पीएम मोदी संग योग पर चर्चा करते नजर आते हैं. दिलजीत स्वीकार करते हैं कि योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने के बाद उनकी लाइफ कैसे बदल गई. जट्ट एंड जूलियट एक्टर आगे कहते हैं कि जब उन्होंने पूरे भारत की यात्रा की, तो उन्हें "मेरा भारत महान" का सही अर्थ समझ में आया. बाद में दिलजीत सिख गुरु, गुरु नानक देव जी को ट्रिब्यूट देते हुए एक गाना गाते हैं और पीएम मोदी पास की मेज को अपनी हथेली से बजाते हुए ताल देते नजर आते हैं,. वीडियो के अंत में दिलजीत पीएम मोदी को प्रणाम करते हैं और उन्हें अपने दिल लुमिनाटी टूर के भारत दौरे का पोस्टर भी भेंट करते हैं. वहीं पीएम उन्हें आशीर्वाद देते नजर आते हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

दिलजीत ने पीएम मोदी संग मुलाकात को बताया 2025 की शानदार शुरुआत
वहीं दिलजीत ने एक्स अकाउंट पर भी पीएम मोदी संग अपनी मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा है, “ 2025 की शानदार शुरुआत, पीएम नरेंद्र मोदी जी के साथ बेहद यादगार मुलाकात.हमने बेशक संगीत समेत कई चीज़ों पर बात की!”

 

लुधियाना में हुआ दिलजीत के दिल लुमिनाटी टूर का ग्रैंड फिनाले
बता दें कि पंजाबी म्यूजिक सेंसेशनल दिलजीत दोसांझ ने लुधियाना में अपने "दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर" को खत्म किया था. इस टूर के ग्रैंड फिनाले में सैकड़ों दर्शकों के साथ उन्होंने नए साल का जश्न मनाया. दिलजीत ने अपने इस लुधियाना कॉन्सर्ट की कई वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं. बता दें कि उन्होंने 26 अक्टूबर को नई दिल्ली में अपने इस टूर की शुरूआत की थी.

ये भी पढ़ें:-Pushpa 2 Box Office Collection Day 28: नए साल पर ‘पुष्पा 2’ की कमाई में आई जबरदस्त तेजी, 12 सौ करोड़ से रह गई इंचभर दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Sanjeev Kumar Birth Anniversary: नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार
नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget