एक्सप्लोरर

बिल्डर समीर भोजवानी पर सायरा बानो करेंगी 200 करोड़ की मानहानि का केस

आपको बता दें कि बीते दिनों सायरा बानो ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई थी. इसके अलावा वो महाराष्ट्र सरकार से भी इस मामले में मदद करने की गुज़ारिश कर चुकी हैं.

मुंबई: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने बिल्डर समीर भोजवानी पर 200 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा ठोकने का फैसला किया है. सायरा बानो का आरोप है कि समीर ने दिलीप कुमार की इमेज को खराब करने के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया में अपमानजनक खबरें पब्लिश करवाई, जिससे उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा है. दिलीप कुमार और समीर भोजवानी के बीच बंगले को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है.

मानहानि का केस करने की जानकारी देते हुए दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सायरा बानो ने लिखा, “इस मुश्किल घड़ी में आप सभी के प्यार और साथ के लिए शुक्रिया. टाइम्स ऑफ इंडिया में अपमानजनक खबर छपवाकर दिलीप साहब की इमेज को खराब करने वाले लैंड माफिया समीर भोजवानी के खिलाफ हमने 200 करोड़ रुपए की मानहानि का केस करने का फैसला किया है.”

आपको बता दें कि बीते दिनों सायरा बानो ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई थी. इसके अलावा वो महाराष्ट्र सरकार से भी इस मामले में मदद करने की गुज़ारिश कर चुकी हैं. सायरा बानो का आरोप है कि बिल्डर समीर उनके 250 करोड़ के बंगले पर गलत कागज़ात बनाकर कब्ज़ा करना चाहता है. हालांकि बिल्डर भोजवानी का कहना है कि वो उस संपत्ति के "न्यायपूर्ण स्वामी" हैं. भोजवानी ने यह भी दावा किया है कि 96 साल के दिलीप कुमार उस संपत्ति के सिर्फ पट्टाधारी हैं.

गौरतलब है कि इस मामले में सायरा बानो ने पिछले साल शिकायत भी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद इकोनॉमिक्स ऑफेन्स विंग ने समीर भोजवानी को गिरफ्तार कर लिया था. अब समीर भोजवानी जेल से ज़मानत पर रिहा होने के बाद से ये मामला फिर से उठ खड़ा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget