एक्सप्लोरर

दिलीप कुमार के दोनों भाई कोरोना वायरस से संक्रमित, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

कोविड-19 के शिकार होने के बाद शनिवार की रात को अहसान और असलम खान को जब अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा था, तो दोनों भाईयों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था.

मुंबई: 97 वर्षीय दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के दोनों भाई अहसान खान और असलम खान को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

कोविड-19 के शिकार होने के बाद शनिवार की रात को अहसान और असलम खान को जब अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा था, तो दोनों भाईयों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था.

दोनों भाईयों का इलाज कर रहे मशहूर डॉक्टर जलील पारकर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया, "दोनों भाईयों को बाय-पैप वेंटिलेटर पर रखा गया है और इस वक्त दोनों आईसीयू में भर्ती हैं. दोनों ही बेहद उम्रदराज हैं और दोनों ही पहले से ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधित बीमारियों से भी पीड़ित हैं. ऐसे में दोनों की हालत थोड़ी चिंताजनक तो है, मगर फिलहाल स्थिर है."

दिलीप कुमार की पत्नी और अहसान खान और असलम खान की भाभी सायरा बानो से जब एबीपी न्यूज़ से संपर्क किया तो सायरा बानो ने बताया, "चिंता करने की कोई बात नहीं है. अहसान और असलम दोनों ही जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगे. डॉक्टर जलील पारकर और डॉ. निखिल गोखले उनका इलाज कर रहे हैं और दोनों बहुत ही काबिल डॉक्टर हैं."

दिलीप कुमार की तबीयत पर पूछे गये सवाल पर सायरा बानो ने कहा, "आप सभी की दुआओं के चलते वो इस वक्त बिल्कुल ठीक हैं और घर पर आराम फरमा रहे हैं."

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की इंतेहा, गला दबाकर मासूम की आंखे फोड़ीं  जल्द शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, दोनों सदनों में बदलावों के साथ तैयारी अंतिम पड़ाव पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget