एक्सप्लोरर

सीने में इन्फेक्शन के बाद दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने कहा- फिक्र की कोई बात नहीं

उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया, "सीने में इनफेक्शन की वजह से साब (दिलीपक कुमार) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आप सभी से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील करते हैं.”

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये जानकारी दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है. उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया, "सीने में इन्फेक्शन की वजह से साब (दिलीप कुमार) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आप सभी से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील है.”

आपको बता दें कि दिलीप कुमार 95 साल के हैं. लीलावती अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार ने कहा, “एक घंटे पहले उन्हें लीलावती में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की जांच कर रही है. वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. इस उम्र में एक चीज़ दूसरी चीज़ों के बढ़ा देती हैं इसलिए हम इन चीज़ों को भी देख रहे हैं. अभी वह हमारे साथ यहां हैं. कल हम फैसला करेंगे कि उन्हें यहां और रखना है या डिस्चार्ज करना है. अभी की बात करें तो कोई चिंता करने की बात नहीं है.”

सायरा बानो ने कहा, "हम यहां लीलावती में हैं और हम नियमित जांच के लिए यहां आते हैं. वह कुछ दिनों तक यहां रहेंगे, जब तक डॉक्टर टेस्ट करना चाहते हैं. सभी प्रकार की जांच की जाएगी. यहां डॉक्टरों की एक टीम है, चेस्ट स्पेशलिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट... ." उन्होंने कहा, "डॉ नितिन गोखले के निरीक्षण में जांच की जा रही हैं. हमें आपकी दुआओं की आवश्यकता है ताकि हम जल्दी घर जा सकें."

गौरतलब है कि साल 1991 में दिलीप कुमार को पद्म भूषण और साल 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. अपने जमाने में फिल्मी पर्दे पर राज करने वाले दिलीप कुमार ने 1950 और 1960 के दशक में ‘आन’, ‘दाग’, ‘देवदास’, ‘मधुमति’, ‘पैगाम’, ‘मुगले आजम’, ‘राम और श्याम’ जैसी कई फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ी.

दिलीप कुमार ने लगभग छह दशकों तक काम करने के बाद 1998 में सिनेमा को अलविदा कह दिया. उनकी आखिरी फिल्म ‘किला’ थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव
इमरान खान के समर्थन में कौन, विरोध में कौन? लीव इंडिया नोटिस के बाद दो फाड़ हुआ बॉलीवुड
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
कई रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, फिर ऐसे 'ड्रीम गर्ल' बनीं हेमा मालिनी
रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, कहानी 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget