एक्सप्लोरर

'हम आपके हैं कौन में' माधुरी दीक्षित को मिले थे सलमान खान से ज्यादा पैसे? चैट शो में एक्ट्रेस ने बताया था सच

Madhuri Dixit: साल 1994 की ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके हैं कौन के लिए क्या माधुरी दीक्षित को सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी. एक चैट शो में माधुरी ने इस पर बात की.

Madhuri Dixit: सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Koun) भारतीय सिनेमा इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में सलमान खान Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) लीड रोल में थे. इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, रीमा लागू, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ सहित कई और सितारे भी थे. इस मल्टी स्टारर फिल्म की कई कहानियां सामने निकल कर आती हैं, जो फैंस को बहुत पसंद भी आती हैं. ऐसी ही कुछ कहानी है फिल्म में माधुरी दीक्षित के फीस को लेकर.

दरअसल, अनुपम खेर ने अपने चैट शो में माधुरी से पूछा था कि क्या उन्हें इस फिल्म के लिए सलमान से ज्यादा पैसे मिले थे. Reddit पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपम एक्ट्रेस माधुरी सो पूछ रहे हैं- ''मैंने सुना है आपको हम आपके हैं कौन में सलमान खान से ज्यादा पैसे मिले थे?'' यह सुन माधुरी हंस पड़ती हैं. वह अनुपम खेर के सवाल का सीधा-सीधा जवाब न देते हुए कहती हैं- ''अगर यह बात चली है तो चलने दो.''

हम आपके हैं कौन में' माधुरी दीक्षित को मिले थे सलमान खान से ज्यादा पैसे? चैट शो में एक्ट्रेस ने बताया था सच

फैंस का रिएक्शन
इस वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ''माधुरी उन चंद बॉलीवुड सितारों में से एक थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर राज करती थीं. वह हम आपके हैं कौन का बड़ा नाम थीं. उन्होंने सलमान सहित कई मेल एक्टर्स का करियर बनाया था.'' एक अन्य यूजर ने लिखा- ''हां, मुझे याद है, मेरी मम्मी कह रही थीं कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो सलमान से बड़ा नाम माधुरी का था और इस फिल्म में भी उनका नाम पहले इंट्रोड्यूस किया गया था और उसके बाद सल्लू का.'' एक और यूजर ने कहा- ''मेरे ख्याल से सूरज बड़जात्या ने यह बात कंफर्म की थी.''

माधुरी को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी सूरज बड़जात्या ने ही लिखी थी और इसे डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया था. इस फिल्म में कुल 13 गाने थे. यह साल 1994 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी. इस फिल्मके लिए माधुरी को 1995 में फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस और सूरज बड़जात्या को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर मिला था. इस फिल्म की रिलीज को हाल ही में 29 साल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: 

Adipurush Release Live: 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, प्रभास-कृति की फिल्म को देखने सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा

वीडियोज

Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?
Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget