एक्सप्लोरर

त्रिपुरा के सीएम को डायना हेडन का करारा जवाब, बोलीं- उन्हें शर्म आनी चाहिए

डायना ने कहा कि वह बचपन से ही उस बनी बनाई मानसिकता से लड़ती रही हैं जिसमें गोरे रंग को तरजीह दी जाती है.

नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन के विश्व सुंदरी बनने को लेकर एक बेतुका बयान दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई. अब सीएम के बयान पर अभिनेत्री डायना हेडन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये दुख पहुंचाने वाला है और सांवले रंग को लेकर भारतीयों की सोच का पता चलता है जबकि उन्हें इसपर गर्व होना चाहिए.

अपने गुस्से का इजहार करते हुए डायना ने कहा, ‘‘यह साफ है कि उन्होंने हमारे रंग में अंतर होने की वजह से मेरी तुलना ऐश (ऐश्वर्या) से की और प्रियंका या मौजूदा मिस वर्ल्ड मानुषी से नहीं की. उन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि हमारा खूबसूरत सांवला रंग हमारे लिए गर्व का विषय है.’’

डायना ने कहा कि उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री ने उनकी तुलना ऐश्वर्या से क्यों की और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा या मौजूदा मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से क्यों नहीं की.

गोरे रंग को तरजीह देने वाली मानसिकता से लड़ती आई हैं डायना

डायना ने कहा कि वह बचपन से ही उस बनी बनाई मानसिकता से लड़ती रही हैं जिसमें गोरे रंग को तरजीह दी जाती है. उन्होंने कहा कि मेरे मिस वर्ल्ड के खिताब जीतने के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की गई. यह विडंबनापूर्ण है कि सांवले रंग वाले भारतीय सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिए उनकी आलोचना की जाए.

ये भी पढ़ें: त्रिपुरा के सीएम देब का बेतुका बयान- ऐश्वर्या का मिस वर्ल्‍ड बनना तो ठीक, लेकिन डायना हेडेन?

डायना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुख और शर्म की बात है कि आप दुनिया की सबसे बड़ी एवं सबसे सम्मानित सौंदर्य प्रतियोगिता जीतते हैं और देश का सम्मान बढ़ाने और सांवले रंग वाली भारतीय सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए सराहे और सम्मानित किए जाने के बजाए आपकी आलोचना की जाती है , आपको नीचा दिखाया जाता है.’’

बिप्लब देब ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि देब ने कहा था, ‘‘जिसने भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जीतकर लौटा. लगातार पांच सालों तक, हमने मिस वर्ल्ड/मिस यूनिवर्स के ताज जीते. डायना हेडन भी जीत गईं. क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था?’’ इसके उलट उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह सच में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget