एक्सप्लोरर

Article 370: कोई खुश है तो कोई नाराज, जानिए सरकार के फैसले पर बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन

Article 370: जम्मू-कश्मीर से Article 370 हटाए जाने के बाद बॉलीवुड के बड़े सितारे लगातार इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. जानें किसने क्या कहा है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को आज सरकार ने हटाने का फैसला ले लिया है. ये खबर मिलने के बाद लगातार बॉलीवुड सितारे इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई इसके विरोध में हैं तो कोई इस फैसले का स्वागत कर रहा है. अभिनेत्री दीया मिर्जा, विवेक ओबेरॉय, मोहित रैना, कंगना रनौत, गुल पनाग और विक्रांत मेस्सी सहित कई बडे़ सितारे इस फैसले से खुश हैं. तो वहीं जायरा वसीस सरकार के इस फैसले से हताश हैं.

आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा है-

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने आज ट्विटर पर लिखा, ''लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए शांति, समृद्धि और सतत विकास. पीएमओ और गृहमंत्री को शुभकामनाएं.'' 

मोहित रैना ने आज इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''भारतीय संविधान में आज एक ऐतिहासिक दिन है. यह लंबे समय से लंबित था. घाटी में आम आदमी शिक्षा और रोजगार सहित अपने सभी बुनियादी अधिकारों से वंचित रहा है. यह आंदोलन कश्मीर को आगे ले जाएगा. निवेशक आम आदमी के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा. युवा दुर्भावनापूर्ण इरादों वाले लोगों के शिकार नहीं होंगे.'' उन्होंने आगे कहा, ''पिछले 30 वर्षों से लाखों भारतीय सैनिकों और निर्दोष लोगों के बलिदान के बाद आज हमारे माननीय प्रधान मंत्री की बदौलत हमने इस ऐतिहासिक दिन को देखा है.''

अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने लिखा, ''मैंने पहले कभी नहीं कहा लेकिन अब कह रहा हूं- बीजेपी, अमित शाह और नरेंद्र मोदी आपको धन्यवाद. इसे खत्म ही होना था.'' अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने लिखा, ''संयुक्त भारत का सपना देखने वाले शहीदों को यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है. नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हर देशभक्त भारतीय की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.'' 

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, ''अनुच्छेद 370 को रद्द करने का फैसले के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, "अनुच्छेद 370 को खत्म करने को लेकर काफी समय से बहस हो रही थी. यह आतंकवाद मुक्त राष्ट्र की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. मैं इस पर सबसे लंबे समय से जोर दे रही हूं, और मुझे पता था कि कोई भी इस असंभव उपलब्धि को हासिल कर सकता है तो वो सिर्फ पीएम मोदी जी हैं. वह है न केवल एक दूरदर्शी है बल्कि साहसी और ताकतवर चरित्र वाले इंसान हैं."

अभिनेत्री रवीना टंडन ने भारतीय झंडे की इमोजी शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. कश्मीर की रहने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम सरकार के इस फैसले से हताश है. उन्होंने आज सोशल मीडिया पर लिखा है कि ये वक्त भी गुजर जाएगा. अभिनेता कुनाल कोहली ने लिखा कि लोगों की आंखों के सामने इतिहास लिखा जा रहा है. अभिनेत्री गुल पनाग ने लिखा, ''मुझे उम्मीद है कि कश्मीरी लोगों का जीवन भविष्य में बेहतर होगा.'' सास बहू और साजिश के फुल एपिसोड में देखें टीवी की दुनिया की तमाम खबरें | 05.08.2019 यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: धारा 370 हटाने से क्या कुछ बदल जाएगा, न झंडा अलग होगा, न संविधान, न दोहरी नागरिकता जानिए- अनुच्छेद 370 पर कौन है सरकार के साथ और कौन है खिलाफ Article 370: कंगना रनौत बोलीं- सिर्फ मोदी जी ही ऐसा कर सकते हैं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
रिलीज से पहले धूम मचा रही 'रामायण', 3 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
रिलीज से पहले ही धूम मचा रही 'रामायण', ए़डवांस बुकिंग का कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget