एक्सप्लोरर

शादी में डांस करते समय धर्मेंद्र हो गए थे घायल, दो हफ्ते से थे बीमार, जानें- अब कैसी है एक्टर की हालत?

Dharmendra: धर्मेंद्र ने हाल ही मेंअपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनकी हालत काफी खराब लग रही थी. जिसके बाद फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो गए थे. चलिए जानते हैं एक्टर को क्या हुआ था.

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं. उन्हें बी टाउन का हीमैन भी कहा जाता है और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है.  88 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में काम कर रहे हैं. वहीं हाल ही में वेटरन एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वे काफी कमजोर दिख रहे थे. हालांकि उन्होंने ये पोस्ट बाद में डिलीट भी कर दी थी. लेकिन उनके फैंस उनकी हालत को देखकर काफी परेशान हो गए थे. वहीं अब जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र घायल हो गए थे. चलिए जानते हैं एक्टर की हालत अब कैसी है? 

तस्वीर में धर्मेंद्र की कमजोर हालत देख फैंस हो गए थे परेशान
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र को चोट लग गई थी और पिछले दो हफ्ते से बीमार थे. लेकिन शुक्र है कि वह ठीक हो रहे हैं.' दरअसल पिछले शुक्रवार को, धर्मेंद्र ने एक्स अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, "आधी रात हो गई... नींद आती नहीं... भूख लग जाती है. बासी रोटी मक्खन का साथ बहुत स्वाद लगता है." तस्वीरें में दिग्गज अभिनेता की हालत काफी खराब नजर आ रही थी. इस पोस्ट को करने के बाद उनके कई फैंस ने कमेंट में लिखा, "सर, आपके पैर को क्या हुआ? हालांकि बाद में एक्टर ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था.


शादी में डांस करते समय धर्मेंद्र हो गए थे घायल, दो हफ्ते से थे बीमार, जानें- अब कैसी है एक्टर की हालत?

एक शादी में डांस के दौरान लग गई थी धर्मेंद्र को चोट
रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र के हवाले से धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली है. सूत्र ने बताया, "वह पिछले दो हफ्तों से बदलते मौसम के चलते बीमार हैं, और यह तस्वीर में उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा था." सूत्र ने आगे बताया, " धर्मेंद्र हाल ही में उदयपुर में सनी और बॉबी देओल सहित अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक शादी में शामिल हुए थे. इसी दौरान डांस करते वक्त वह घायल हो गए, और उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा. डांस करते समय उनकी पीठ और पैर में चोट लग गई. थकावट और बुढ़ापे के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा."

धर्मेंद्र की हालत अब कैसी है? 
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे कहा, "हालांकि, धर्मेंद्र अब पहले से बेहतर हैं और वह अब ठीक हो रहे हैं और रिकवर कर रहे हैं. एक्टर अब पूरी तरह से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं."

धर्मेंद्र वर्कफ्रंट
धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिग्गज एक्टर को आखिरी बार शाहिद कपूर, कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था. इससे पहले 88 साल के एक्टर को करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था.इस फिल्म में धर्मेंद्र का शबाना आजमी संग किस सीन काफी चर्चा में रहा था.

ये भी पढ़ें:-Article 370 Box Office Collection Day 13: ‘आर्टिकल 370’ अब 60 करोड़ से रह गई इंचभर दूर, 13वें दिन किया इतना कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म
200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म
2 करोड़ की लागत और 750% शुद्ध मुनाफा, सनी-जैकी की इस फिल्म ने थर्राया था बॉक्स ऑफिस
2 करोड़ की लागत और 750% शुद्ध मुनाफा, सनी-जैकी की इस फिल्म का आया था तूफान
मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget