एक्सप्लोरर

Article 370 Box Office Collection Day 13: ‘आर्टिकल 370’ अब 60 करोड़ से रह गई इंचभर दूर, 13वें दिन किया इतना कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection: ‘आर्टिकल 370’ की कमाई में दूसरे हफ्ते में बेशक गिरावट दर्ज की गई है बावजूद इसके ये हर रोज करोड़ों का कलेक्शन कर रही है.

Article 370 Box Office Collection Day 13: यामी गौतम और प्रियामणि के लीड  रोल  वाली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. कश्मीर से धारा 370 को निरस्त करने पर बेस्ड ये फिल्म धुंआधार कमाई कर रही है. ‘आर्टिकल 370’ अपने बजट से अब तक कईं गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है. वहीं अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में है. हालांकि ‘आर्टिकल 370’  की कमाई में उतार-चढ़ाव भी बना हुआ है बावजूद इसके ये करोड़ों में ही कलेक्शन कर रही है. चलिए यहां जानते हैं यामी गौतम स्टारर फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन कितने नोट छापे हैं?

‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के 13वें दिन कितनी कमाई की?
 पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आर्टिकल 370’ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. इस फिल्म ने विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ सहित कईं फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है और खुद ये तेज रफ्तार से दौड़ रही है. हालिया रिलीज तमाम फिल्मों के मुकाबले ‘आर्टिकल 370’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है और इसी के साथ ये दबाकर खूब नोट छाप रही है.

फिल्म के कलेक्शन को देखा जाए तो 5.9 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 35.6 करोड़ रुपये रहा था. वहीं दूसरे हफ्ते के सेकंड फ्राइडे को ‘आर्टिकल 370’  ने 3 करोड़ कमाए. इसके बाद दूसरे शनिवार को 5.5 करोड़, दूसरे रविवार 6.75 करोड़, दूसरे सोमवार 1.75 करोड़ और दूसरे मंगलवार को भी 1.75 करोड़ का ही कारोबार किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के दूसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘आर्टिकल 370’ का 13 दिनों का कुल कलेक्शन अब 55.95 करोड़ रुपये हो गया है.

आर्टिकल 370’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई
‘आर्टिकल 370’ का डंका घरेलू बाजार में ही नहीं बज रहा बल्कि दुनियाभर में फिल्म धमाल मचा रही है. फिल्म को वर्ल्डवाइड ऑडियंस से भी शानदार रिस्पॉन्सम मिल रहा है और इसी के साथ ये खूब कमाई भी कर रही है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 77 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब ये फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर तेजी से बढ़ रही है. उम्मीद है कि ‘आर्टिकल 370’ इस वीकेंड तक ये माइल स्टोन भी पार कर लेगी.

‘आर्टिकल 370’ की स्टार कास्ट
‘आर्टिकल 370’ को आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है और आदित्य सुहास जंभाले ने इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि और अरुण गोविल ने अहम किरदार निभाए हैं. ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें: 'एनिमल' डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga ने मुंडवाया सिर, तिरुमाला मंदिर में दान किए अपने बाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget