एक्सप्लोरर

Dhadak Preview: 'धड़क' की रिलीज से पहले जानें फिल्म की कहानी से लेकर बजट तक की पूरी Details

2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म सैराट जब सुपरहिट हुई तो जाने माने डायरेक्टर करण जौहर ने इसका हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने इस फिल्म में लीड रोल के लिए श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को चुना. इसी फिल्म से जाह्नवी डेब्यू कर रही हैं.

नई दिल्ली: शुक्रवार को सिनेमाघरों में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्ट की फिल्म 'धड़क' रिलीज  होने वाली है. 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म सैराट जब सुपरहिट हुई तो जाने माने डायरेक्टर करण जौहर ने इसका हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने इस फिल्म में लीड रोल के लिए श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को चुना. इसी फिल्म से जाह्नवी डेब्यू कर रही हैं. किसी भी एक्टर के लिए एक्टिंग में कदम रखने के इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता कि उसे सीध धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म मिले. जाह्नवी के बाद इस फिल्म मे उनके अपोजिट रोल के लिए ईशान खट्टर को चुना गया. ईशान की ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म हैं. ईशान इससे पहले फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नज़र आ चुके हैं. इस फिल्म के लिए काफी दिनों तक इन दोनों सितारों ने ऑडिशन दिया है. जाह्वनी ने बताया था कि उन्हें इसके लिए काफी समय धर्मा प्रोडक्शन में बिताना पड़ा. वहीं ईशान खट्टर का ऑडिशन इस फिल्म के लिए इंस्टाग्राम की वीडियो के जरिए हुआ.

Dhadak Preview: 'धड़क' की रिलीज से पहले जानें फिल्म की कहानी से लेकर बजट तक की पूरी Details

आपको जानकर हैरानी होगी कि मराठी में 4 करोड़ के कम बजट में बनी फिल्म सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड़ की कमाई की थी. पूरे देश में फिल्म के विषय पर खूब बहस हुई थी. इसमें आकाश तोसार और रिंकु राजगुरु मुख्य भूमिका में थे. अब उम्मीद की जा रही है कि धड़क तो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी.

आपको बताते हैं कि इस फिल्म के बजट से लेकर कास्ट और क्रू तक की पूरी डिटेल्स-

स्टारकास्ट- ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर, आशुतोष राणा, आदित्य कुमार, डायरेक्टर- शशांक खेतान राइटर- शशांक खेतान, नागराज मंजुले (ओरिजिनल स्टोरी) जेनर- रोमांटिक ड्रामा बजट- 25 करोड़ (कॉस्ट+पब्लिसिटी) भाषा- हिंदी प्रोड्यूसर- करन जौहर, हिरु यश जौहर और अपूर्वा मेहता प्रोडक्शन कंपनी- धर्मा प्रोडक्शन एडिंटिंग- Monisha R. Baldawa रनिंग टाइम- 137 मिनट सिनेमैटोग्राफी- विष्णु राव

कहानी

हमारे समाज में जाति को लेकर कितना भेदभाव है यही इस फिल्म में लव स्टोरी के जरिए दिखाया जाएगा. जिस फिल्म सैराट की ये फिल्म रीमेक है उसमें दिखाया गया था कि एक ऊंची जाति की लड़की को छोटी जाति के लड़के से प्यार हो जाता है जो किसी को भी स्वीकार नहीं. दोनों भागकर शादी कर लेते हैं लेकिन उसके बाद उनकी ज़िंदगी कैसे बदल जाती है और फिर उन्हें अपनी जान भी गवानी पड़ती है. इसी कहानी को अब करन जौहर ने अपने अंदाज में धड़क में दिखाया है. इसमें जाह्नवी कपूर पार्थवी का रोल निभा रही हैं वहीं ईशान खट्टर इसमें मधुकर की भूमिका में हैं.

ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

म्यूजिक

धड़क को म्यूजिक दिया है अतुल और अजय ने. सैराट में भी इन्हीं दोनों का म्यूजिक था जो हिट हुआ था. मराठी वर्जन में भी इनका ही म्यूजिक था. मराठी गाने के बोल भी अजय और अतुल ने ही लिखे थे लेकिन हिंदी में इसके बोल अम‍िताभ भट्टाचार्य ने ल‍िखे हैं.

टाइटल ट्रैक सहित फिल्म के तीन गाने 'झिंगाट', 'पहली बार' और 'वारा रे' रिलीज हुए हैं.  यहां देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 7 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 7 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक कलेक्शन 13 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक कलेक्शन 13 करोड़ के पार
'बंटवारा 1947' को नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर, 'गदर 2' के आने के बाद बनी बात | Exclusive
एक्सक्लूसिव: 'बंटवारा 1947' को नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर, 'गदर 2' के आने के बाद बनी बात

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget